सतना। एकेएस वि.वि. सतना के विभिन्न संकाय की वूमेन फैकल्टीज और छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डाॅ. पियूष लता माहेश्वरी, डाक्टर आॅफ मेडिसिन, आयुर्वेदा ने कहा कि घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये काफी लाभप्रद हैं जिसमें आंवला, जीरा, सौंफ, गुड़, शीशम के पत्ते और बीज, मिश्री, चावल का माड़ ऐसी आवश्यक वस्तुएं हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये काफी जरूरी हैं। महिलाओं की कई समस्याओं की वजह अनियमित जीवनशैली और फास्टफूड का सेवन है, इनकी वजह से कई समस्यायें आती हैं। सही जानकारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता ऐसे कारक हैं जिससे भारतवर्ष में महिलायें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वि.वि. में गठित पहल क्लब के अंतर्गत आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने मेन्सुरल हाईजीन और समस्यायें, व्हाइट डिस्चार्ज और युरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जो आमतौर पर महिलाओं में बीमारियों का कारण बनता है इन पर उन्होंने पहले समस्त जानकारियां दीं तत्पश्चात् इनसे बचाव के तरीके और घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं से कैसे स्वास्थ्य लाभ लें इन पर जानकारी दी। इसी कड़ी में वि.वि. के विभिन्न ब्लाक्स में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाई गई हैं जहां से निःशुल्क महिला स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अहम सेनेटरी नैपकिन प्राप्त की जा सकती है। वि.वि. के इस कार्यक्रम में फैकल्टी डाॅ. अश्विनी वाऊ, सुमन पटेल, संध्या पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, शीनू शुक्ला, श्वेता सिंह, सीमा द्विवेदी का अहम योगदान रहा।पहल के उद्येश्य वताते हुए प्राघ्यापकों ने बताया कि छात्राओं में स्वास्थ्य जागरुकता बढाने के लिए पहल क्लब का गठन किया गया है जिसके तहत चिकित्सा जगत की विशिष्ट योग्यता रखने वाली महिला चिकित्सकों को वि.वि. मे आमंत्रित कर स्वास्थ्य संबेधित जानकारी दी जाएगी।

Daily University News in Hindi
- Subscribe to this category
- Subscribe via RSS
- 2500 posts in this category
सतना। एकेएस वि.वि. सतना की खो-खो बालिका टीम ने खो-खो में धारदार प्रदर्शन किया। टीम मे शामिल दीक्षा मरावी कप्तान, मोनू सिंह, शिवानी श्रीवास्तव, रिचा राज सोनी, चांदनी पाल, भारती वड़ाली, साक्षी इनवाती, कविता कुमारी, श्वेता सिंह, पूनम पटेल, सेजल, सुकन्या सोनी एकेएस वि.वि. की स्पोर्ट्स टीम मैनेजर प्राची सिंह बघेल के मार्गदर्शन में उत्कल युनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित हो रही नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रतियोगिता का पहला मैच जीत लिया। त्रिपुरा युनिवर्सिटी के खिलाफ खेले गये पहले मुकाबले में एकेएस वि.वि. की टीम ने प्रतिस्पर्धी टीम को बुरी तरह मात दी। प्रतियोगिता के आयोजन पहले दिन 15 नवंबर को टीम ने यह मुकाबला जीता। इस बारे में जानकारी देते हुए एकेएस वि.वि. के खेल अधिकारी सुनील पाण्डेय ने बताया कि टीम जीत के प्रति आश्वस्त थी जोश जज्बे और जुनून से भरी हुई खो-खो टीम ने जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई। शानदार प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध टीम अपना पहला मुकाबला 15 नवंबर को खेलते हुए त्रिपुरा युनिवर्सिटी को हर विभाग में मात दी। खो-खो टीम के विजेता बनने पर वि.वि. प्रबंधन ने शुभकामनाएं दी हैं।
सतना। एकेएस वि.वि. सतना की खो-खो बालिका टीम में शामिल दीक्षा मरावी कप्तान, मोनू सिंह, शिवानी श्रीवास्तव, रिचा राज सोनी, चांदनी पाल, भारती वड़ाली, साक्षी इनवाती, कविता कुमारी, श्वेता सिंह, पूनम पटेल, सेजल, सुकन्या सोनी एकेएस वि.वि. की स्पोर्ट्स टीम मैनेजर प्राची सिंह बघेल के मार्गदर्शन में उत्कल युनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज करायेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर तक किया जायेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एकेएस वि.वि. के खेल अधिकारी सुनील पाण्डेय ने बताया कि यह टीम जीत के जोश जज्बे और जुनून से भरी हुई है। शानदार प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध टीम अपना पहला मुकाबला 15 नवंबर को स्थानीय मैदान में खेलेगी। खो-खो टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिये वि.वि. प्रबंधन ने शुभकामनाएं दी हैं।
सतना। एकेएस वि.वि. सतना के सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी विभाग में हाइडल बर्ग सीमेन्ट के क्लस्टर हेड विवेक सिंह ने वि.वि. के बी.टेक सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी और डिप्लोमा सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी के विद्यार्थियों के लिये एक विशेष सत्र के दौरान व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियो को अवगत कराया। व्याख्यान के दौरान मि. विवेक ने विद्यार्थियों को सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी प्लांट के विभिन्न अनुभवों से परिचित कराया। जीवन में सफलता और असफलता के बिन्दुओं को उन्होंने उदाहरण के माध्यम से विद्यार्थियों से साक्षा किया। प्रेरित करने वाले अनुभवों से उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर आप ठान लें तो असम्भव कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुभव के साथ साथ जीवन में बहुत कुछ अपने अनुकूल होने लगता है। आपको हमेशा ‘‘येश वी कैन’’ खुद से ही कहना होगा। जिससे आपको उत्प्रेरणा मिलेगी और आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। व्याख्यान सत्र में उच्च पदाधिकारियों की मीटिंग को माॅक प्लांट हेड मीटिंग के द्वारा समझाया गया। जिसमें स्टूडेन्ट्स ने विभिन्न रोल प्ले किये। कार्यक्रम के दौरान सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी के डायरेक्टर प्रो. जी.सी. मिश्रा, प्रो. के.एन. भट्टाचार्य, रमा शुक्ला, यज्ञनारायण शुक्ला, के.पी. तिवारी, प्रो. वी.के. सिंह, प्रो. एस.के. झा, फैकल्टी राहुल ओमर, रवि पाण्डेय, पियूष गुप्ता, आयुष गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सतना। एकेएस वि.वि. सतना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिक लोको शेड भिलाई, छत्तीसगढ़ की इण्डस्ट्रियल विजिट की। विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने इंजी. अजय सिंह और वीरेन्द्र पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त किया। विजिट में विद्यार्थियों ने रेलवे में प्रयोग होने वाली मशीनरी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डिप्लोमा फाइनल इयर के विद्यार्थियों की एक दिवसीय इलेक्ट्रिक लोको शेड भिलाई के अध्ययन के दौरान समस्त जानकारियां यहां उपस्थित अधिकारियों ने प्रदान कीं। विभागाध्यक्ष रमा शुक्ला ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।