• Home
    Home This is where you can find all the blog posts throughout the site.
  • Categories
    Categories Displays a list of categories from this blog.
  • Archives
    Archives Contains a list of blog posts that were created previously.

b2ap3_thumbnail_beti-1.jpgb2ap3_thumbnail_beti-bachao.jpg

सतना। दिनांक 9 अक्टबूर 2017 से 14 अक्टूबर 2017 तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का आयोजन एकेएस विश्वविद्यालय सतना में जिला महिला सशक्तीकरण मंत्रालय के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2017 को स्थानीय टाउन हाॅल में किया गया जिसमें एकेएस विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दी। इसके पूर्व 11 अक्टूबर को शेरगंज ग्राम में वि.वि. कं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसका संचालन फैकल्टी रेनी निगम, डाॅ0 सूर्य प्रकाश गुप्ता, अखिलेश ए. बाउ एवं डाॅ0 दीपक मिश्रा ने किया। 12 अक्टूबर को समीचीन विषयों पर वाद-विवाद, परिचर्चा, निबंध, पोस्टर, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एकेएस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रशंसित कार्य किया। उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को समापन अवसर पर एकेएस विश्वविद्यालय की टीम को जिला स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया। वि.वि. प्रबंधन ने विजेता बनने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।

 

Hits: 1507
0

b2ap3_thumbnail_msw.jpg                                                                                                                                                          सतना।एकेएस विश्वविद्यालय सतना के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा महिला सशक्तीकरण कार्यालय की विजिट की गई। महिला सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बांगरे ने यहां कि शासकीय योजनाओं विविध पहलुओं के साथ कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की बेहतर एवं जानकारी पूर्ण व्याख्या की। कार्यालय में उपस्थित अन्य अधिकारियों शशि बाला, अमतर््य सेन, स्नेहलता ने वर्तमान एवं पूर्व की योजनाओं का विस्तार से विवरण दिया। समाज कार्य के छात्र-छात्राओं को लाडो अभियान, लाडली लक्ष्मी योजना, स्वागतम लाडली लक्ष्मी योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अगली कड़ी में अतिरिक्त अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि वन स्टाप सेंटर अनाथ बेसहारा महिलाओं को परेशानियों से उबरने में मदद करता है। परिवार की तरह उन्हें यहां रखा जाता है। खुशनुमा एवं पारिवारिक माहौल में एक छत के नीचे सभी महिलाओं को जो यहां आती हैं उनको प्रश्रय एवं मूलभूत सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कड़ी में शशि बाला ने बताया कि महिला सशक्तीकरण शासन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं उन्हें सुशिक्षित एवं प्रशिक्षित किया जाता है जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और सबल नारी के रूप में समाज में अपना स्थान बना सकें। 

Hits: 1466
0

b2ap3_thumbnail_IMG-20171015-WA0015.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20171015-WA0016.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20171015-WA0017.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20171015-WA0018.jpg                  सतना एकेएस विश्वविद्यालय सतना के कम्प्यूटर साइंस विभाग में लेजर फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम विभाग के फैकल्टीज आनंद द्विवेदी, विजय विश्वकर्मा और दीपेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा गया कि छात्र-छात्राएं अतीत की याद बन चुके खुशनुमा खेलों से जुड़ सकें और उस समय का लुत्फ ले सकें। इसी कड़ी में लेमन रेस, सैक रेस, पेपर एरोप्लेन रेस, सेवन स्टोन्स, टग आॅफ वार के साथ खजाने की खोज जैस मनोरंजक खेलों ने लेजर फेस्ट को खुशी और आनंद का माहौल दिया। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर अश्वनी और आदित्य ओझा रहे। जब खेलों की बात चली और यादों का कारवां अतीत के पलों में विचरने लगा तब सभी का ध्यान लौट गया आंख मिचैली, धूल खेल और पेड़ों की टहनियों के खेलों पर सभी ने कोशिश की विजेता बनने की कुछ बने विजेता कुछ उपविजेता तो कुछ बने कार्यक्रम के दर्शक कुल मिलाकर लेजर फेस्ट यानि खुशी का उत्सव कार्यक्रम यादगार, मनोरंजक खूबसूरत पलों का गवाह बना वक्त की रेत की तरह सभी के हाथों से खुशी के पल कुछ देर बाद दूर हुए तो इस वादे के साथ की ऐसे फेस्ट आयोजित होते रहेंगे सभी ने विजेताओं चित्रांशु श्रीवास्तव, शिवम जायसवाल, सुशान्तों भट्टाचार्य, दीपक गौतम, हिमांशु नानकरे, लकी केवट, वैष्णव, अमित, वर्षा, अंकित, आकाश, अभिषेक, अमित, रोशनी, प्रतीक, दीपक, वंदना, वीरेन्द्र, गुनित, पूजा, सुधांशु, शिवम विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित किए गए। कार्यक्रम के बाद विभाग प्रमुख ने सभी का खुश रहने कि टिप्स दिए।

Hits: 1410
0

b2ap3_thumbnail_bbt4.JPGb2ap3_thumbnail_by4.JPGb2ap3_thumbnail_dv.JPGb2ap3_thumbnail_xv.JPG          सतना। एकेएस वि.वि. सतना के सभागार मे बायोटेक के सीनियर्स ने जूनियर्स छात्रों के लिए फ्रेसर्स पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर कलाकार स्टूडेन्टस ने कला के विविध आयामों गीत, संगीत के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। वेस्टर्न संगीत का रंग जहाॅ जमकर धमाल मचाने के काम आया वहीं पंजाबी ढोल नगाडे की थाप पार्टी मे रंग जमाने में कामयाब रही। एंकर्स ने भी शेरो-ओ-शायरी से रंग जमाया। कार्यक्रम मे एकेएस वि.वि. के कुलपति प्रो. पारितोष के बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी,  प्रतिकुलपतिडाॅ.हर्षवर्धन,एग्रीकल्चर डीन डाॅ.आर.एस.पाठक, इंजी.आर.के. श्रीवास्तव,डाॅ कमलेश चैरे के साथ बायोटेक के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

Hits: 1526
0

b2ap3_thumbnail_aksu_20171025-055215_1.JPG                                                                                                                                                                  सतना। एकेएस वि.वि. की महिला बैडमिंटन टीम ने प्री क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने में सफलता पाई, इसी तरह बास्केटबाल पुरुष वर्ग की टीम ने कलीकोटे युनिवर्सिटी से पहला राउण्ड खेलते हुए दूसरे राउण्ड में प्रवेश किया, वालीबाल पुरुष वर्ग की टीम ने सेंचुरियन युनिवर्सिटी से पहला मैच जीतते हुए दूसरे राउण्ड में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि केआईआईटी युनिवर्सिटी भुवनेश्वर की मेजबानी में इस बार 4 खेलों का नेशनल गेम्स 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2017 तक आयोजित किया गया। जिसमें ईस्ट जोन के 255 विश्वविद्यालयों ने सहभागिता दर्ज कराई। सक्रिय रूप से एकेएस वि.वि. की 36 सदस्यीय टीम ने विभिन्न गेमों में सहभागिता दर्ज की। ये सभी टीमें वि.वि. क्रीड़ा अधिकारी सुनील पाण्डेय एवं सुश्री प्राची सिंह बघेल के नेतृत्व में गई थी। वि.वि. प्रबंधन की ओर से कुलपति पारितोष के. बानिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, आर.एस. त्रिपाठी एवं सभी विभागों के डीन, डायरेक्टर्स एवं विभाग प्रमुखों ने स्पर्धा के प्रतिभागियों को बधाई दी है। 

Hits: 1488
0