• Home
    Home This is where you can find all the blog posts throughout the site.
  • Categories
    Categories Displays a list of categories from this blog.
  • Archives
    Archives Contains a list of blog posts that were created previously.

b2ap3_thumbnail_mp1.JPGb2ap3_thumbnail_mp2.JPGb2ap3_thumbnail_mp4.JPGb2ap3_thumbnail_mp5.JPGb2ap3_thumbnail_mp6.JPG                                                                                                                                                           सतना। विन्ध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस वि.वि.,सतना के सेन्ट्रल हाॅल मे विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव जैसे माहौल में म.प्र. का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।यहाॅ ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है उर्वर भूमि,सघन वन,रत्न संपदा जहाॅ अशेष है,स्वर सौरभ-सुषमासे मंडित मेरा म.प्र. है। कार्यक्रम में टीचर्स द्वारा अतिथियों का सभागार में स्वागत किया गया। रुपा पाण्डेय ने इस मौके पर स्वागत गीत से शमाॅ बाॅधा। अन्य कार्यक्रमों में म.प्र. की प्राचीन एवं वर्तमान के स्वरुप पर सास्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकाश डाला गया। शुभारंभ दिवस के मौके पर अनेकता में एकता प्ले से सभी म.प्र.के गौरव से परिचित हुए। इस मौके पर वि.वि. के कुलपति प्रो. परितोष के.बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार  सोनी,प्रतिकुलपतिडाॅ.हर्षवर्धन,इंजी.आर.के.श्रीवास्तव,प्रो.आर.एन.त्रिपाठी,,आर.एस.निगम के साथ, बी.एड.विभागाध्यक्ष के साथ विभाग के टीचर्स एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

Hits: 1321
0

b2ap3_thumbnail_students-of-aks_20171030-053729_1.JPG                                                                                                                                                         सतना। विश्व मानचित्र पर लगातार अपनी छाप छोड रहे विन्ध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस वि.वि.,सतना के माइनिंग संकाय बी.टेक. अंतिम वर्ष के दो छात्र प्रमोद द्विवेदी और शुभम कुमार आईक्यूकोनेक्स-एफटीपीक्यू मलेशिया कान्फ्रेन्स,होटल पाम गार्डन पुताराया में भाग लेंगें और विद्यजनों के परीक्षित अनुभवों से परिचित होगें। दोनो छात्र मलेशिया में आयोजित होने वाले फ्यूजन आॅफ टेक्नाॅलाॅजी,टुवर्डस पॅ्राफिटेबल क्वेरिंग के साथ इनडोर एवं आउटडोर एक्जीबिशन मे भाग लेने के लिए 28 अक्टूबर को रवाना हुए। छात्र 31 अक्टूबर के आॅफिसियल ओपनिंग से एक नवम्बर तक आयोजित कीनोट एड्रेसेस तक उपस्थित रहेंगे और कान्फ्रेन्स में भाग लेंगें। इसी कडी में एकेएस वि.वि. के इंजी.डीन डाॅ जी.के. प्रधान यहाॅ पर काॅस्ट इफेक्टिव स्ट्रेटेजीज राॅक ब्लास्टिंग टेक्नाॅलोजी पर महत्वपूर्ण टेक्निकल पेपर एक नवम्बर को बुधवार को विश्व के अन्य प्रतिभागी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगें। इसके पूर्व वि.वि. के कई छात्र विदेशों में शैक्षणिक भ्रमण एकेएस वि.वि. के कुलाधिपति बी.पी.सोनी,कुलपति प्रो. परितोष के.बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी,प्रतिकुलपति डाॅ.हर्षवर्धन,प्रो.आर.एस.त्रिपाठी के साथ सभी डीन,डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रमोद द्विवेदी और शुभम कुमार को शुभकामनाऐं देते हुए उनकी सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाऐं दी है।

Hits: 1300
0

b2ap3_thumbnail_281_20171030-051622_1.JPGb2ap3_thumbnail_282_20171030-051627_1.JPGb2ap3_thumbnail_283_20171030-051631_1.JPGb2ap3_thumbnail_284_20171030-051649_1.JPG           सतना। एकेएस वि.वि. के डिपार्टमेंट आॅफ फार्मास्युटिकल साइंस एण्ड टेक्नालाॅजी सतना विभाग के कार्यक्रम का समापन आयुर्वेद के अतीत एवं वर्तमान के संदर्भों पर रोचक तथ्य पूर्ण व्याख्यानों ,सारगर्भित जानकारी के उद्देश्यों के साथ किया गया। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के सभागार में लाइव प्रसारण के साथ इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च न्यू दिल्ली, एम.पी. काउंसिल आफ साइंस एण्ड टेक्नालाॅजी भोपाल की स्पांसरिग एवं एकेएस विश्वविद्यालय सतना की को-स्पांसरिंग में धनवंतरी जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का समापन वि.वि. के कुलपति प्रो.पारितोष के बनिक और डायरेक्टर अवनीश सोनी की उपस्थिति मे किया गया। कान्फ्रेंस पर लाइव प्रसारित की गई। नेशनल कांफ्रेस के विषय आयुर्वेदिक साइंसेस फ्राम वेदिक पीरियड टू नैनो इरा, चैलेंजेज,  स्किल्स विषय पर डाॅ. एकेएस रावत साइंटिस्ट फार्मेकोग्नाॅसी एण्ड इथनोफार्मेकोलाॅजी डिवीजन नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने आयुर्वेद अपाच्र्युनिटीज फार डेव्हलपमेंट आॅफ नोबल फाइटोफार्मेस्यूटिकल ड्रग्स विषय पर प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने एनसिएन्ट सीक्रेट्स आॅफ प्लांट्स मिरेकल क्योर्स अनरेबल्ड इन द लेबोरेट्री, डाॅ. आर.एल.एस. सिकरवार, सीनियर रिसर्च आॅफीसर ने रिट्रोस्पेक्ट एण्ड प्रास्पेक्ट आॅफ इथनोबाटेनिकल स्टडी इन इंडिया इन लास्ट 60 इयर्स, डाॅ. विजय सिंह ने ट्रेडिशनल नाॅलेज एण्ड माॅर्डन नाॅलेज आॅफ आयुर्वेदिक मेडिसिन्स, डाॅ. मनोज त्रिपाठी ने चैलेंजेस एण्ड एमर्जिंग ट्रेंड्स इन आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इन प्रेेजेंट सिनेरियो पर उपरोक्त तीनो वक्ता दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट वैद्य परमाकर मालवीय ने माइ एक्सपीरियन्स इन आयुर्वेद, वैद्य आर.बी. पाण्डेय ने आयुर्वेद में मेरे अनुभव, वैद्य अब्दुल वारसी ने गौ विज्ञान पर अपने अनुभव उपस्थित जनों से शेयर किये। दो दिनों तक चले नेशनल कांफ्रेंस में कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में औषधीय पौधे प्रदान करते हुए एक नई परम्परा का आगाज किया गया। समापन कार्यक्रम में वि.वि. के कुलपति प्रो. पारितोष के. बानिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर.एन. त्रिपाठी, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डाॅ. सूर्यप्रकाश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सभी का धन्यवाद किया। नेशनल कांफ्रेंस के भव्य समापन अवसर पर सरस्वती स्कूल केेशव नगर के 50 छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम के मौके पर नजीर पेश करते हुए अतिथियों को मोमेन्टों की जगह प्रकृति के सबसे करीबी मित्र एवं रक्षक पेड़ प्रदान किए गए। पेड़ प्रदान करते समय उत्सुकता, कौतूहल एवं शान से अतिथियों ने यह उपहार ग्रहण किया और एकेएस विश्वविद्यालय के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रसंशा की।कान्फ्रेन्स के लाइव प्रसारण को हजारों लोगों ने देखा एवं कार्यक्रम की तारीफ की।

Hits: 1376
0

b2ap3_thumbnail_p4_20171028-053614_1.JPGb2ap3_thumbnail_p7.JPGb2ap3_thumbnail_p10.JPGb2ap3_thumbnail_p66.JPGb2ap3_thumbnail_ph3.JPGb2ap3_thumbnail_pharmacy_20171028-053650_1.JPG

सतना। एकेएस वि.वि. के डिपार्टमेंट आॅफ फार्मास्युटिकल साइंस एण्ड टेक्नालाॅजी सतना के कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद के अतीत एवं वर्तमान के संदर्भों पर रोचक तथ्य पूर्ण जानकारी के उद्देश्यों के साथ किया गया।एकेएस विश्वविद्यालय सतना के सभागार में लाइव प्रसारण के साथ इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च न्यू दिल्ली, एम.पी. काउंसिल आफ साइंस एण्ड टेक्नालाॅजी भोपाल की स्पांसरिग एवं एकेएस विश्वविद्यालय सतना की को-स्पांसरिंग में धनवंतरी जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।कान्फ्रेंस ंोनदपअमतेपजलण्ंबण्पद पर लाइव प्रसारित की जा रही है।
आयुर्वेद के समसामयिक विषय पर कान्फ्रेन्स-
नेशनल कांफ्रेस के विषय आयुर्वेदिक साइंसेस फ्राम वेदिक पीरियड टू नैनो इरा, चैलेंजेज, अपाचर््यूनिटीज एण्ड स्किल्स पर उद्बोधन देते हुए वि.वि. के कुलाधिपति एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वी.पी. सोनी ने कहा कि आयुर्वेद के जनक धनवंतरी हैं समुद्र मंथन के समय जिन 14 रत्नों की उत्पत्ति हुई उनमें धनवंतरी भी एक रत्न थे इससे उनके महत्व का अंदाजा लगााया जा सकता है। डाॅ0 दीपक कुलश्रेष्ठ ने धनवंतरी जयंती की सभी को शुभकामनाएं दीं। योगी हुकुमचंद ने आयुर्वेद पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत वर्ष में आयुर्वेद अगर उपेक्षित न होता तो यह अमोघ औषधियां अब भी उपलब्ध करा रहा होता। इंजी0 अनंत कुमार सोनी ने कहा कि छात्र-छात्रों को इस दो दिवसीय सेमिनार से असीमित ज्ञान मिलेगा। इसका उन्हें भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। डाॅ0 सूर्य प्रकाश गुप्ता ने आयुर्वेद की महत्ता पर विविध जानकारियों के माध्यम से प्रकाश डाला।
टेक्निकल सेशन में अतिथियों के विषय सम्मत व्याख्यान
शुभारंभ सत्र के बाद टेक्निकल सेशन में डाॅ0 मायाराम उनियाल ने एक्स डायरेटर सी.सी.आर.ए.एस. मिनिस्ट्री आॅफ आयुष गर्वनमेंट आफ इंडिया एण्ड फारमर एडवाइजर जड़ी बूटी एवं सुगंध पादप यूके ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आयुर्वेद का वैदिक कालीन गौरवशाली इतिहास एवं वैज्ञानिक युग में आयुर्वेद में अनुसंधान उचित दिशा , डाॅ0 अखलेश शर्मा ने आयुर्वेदिक कंसल्ट नई दिल्ली ने आयुर्वेदा मल्टी डायमेंशनल स्कोप इन आ ग्लोबल परस्पेक्टिव, मिस्टर प्रेम जोशी ने अग्निहोत्रा- द वैदिक साइंस टू हील एलमेंट्स एण्ड इनवायरमेंट, डाॅ0 रामाजयसुंदर ने आयुर्वेदा पंाच हजार वर्ष पुराना अथवा स्टेट आॅफ द आर्ट पर व्याख्यान दिया, डाॅ0 दीपक कुलश्रेष्ठ ने आयुर्वेद में अनुसंधान की परंपरा वेदिक काल से आधुनिक काल तक फार्मास्यूटिकल के विशेष डाॅ0 कुलदीप राज ने नाड़ी परीक्षा बाय नाड़ी तरंगिनी तृदोष एस्टीमेशन इलेक्ट्रोेडोशोग्राम आयुर्वेदा सिद्धांत एग्जामिनेशन बाय ब्लड टेस्ट, योगी हुकुचंद, योग एवं आयुर्वेद गुरू भारतीय योग अनुसंधान केन्द्र भोपाल में आयुर्वेदिक साइंसेस वैदिक काल से नैनो इरा तक की यात्रा पर व्याख्यान दिया।
अतिथियों को दिए गए मोमेन्टो के स्थान पर पेंड
शुभारंभ कार्यक्रम के मौके पर नजीर पेश करते हुए अतिथियों को मोमेन्टों की जगह प्रकृति के सबसे करीबी मित्र एवं रक्षक पेड़ प्रदान किए गए। पेड़ प्रदान करते समय उत्सुकता, कौतूहल एवं शान से अतिथियों ने यह उपहार ग्रहण किया और एकेएस विश्वविद्यालय के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रसंशा की।
इनकी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ का भव्य आयोजन
इस मौके पर एकेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति वी.पी. सोनी, कुलपति परितोष के. बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, डाॅ0 मायाराम पुनियाल, प्रतिकुलपति डाॅ0 हर्षवर्धन श्रीवास्तव, डाॅ0 आर.एस. त्रिपाठी, प्रो. आर. एन. त्रिपाठी,योगी हुकुमचंद्र, संयोजक डाॅ0 भूमानंद सरस्वती, कार्यक्रम समन्यवयक एवं फार्मेसी विभागाध्यक्ष डाॅ0 एस.पी. गुप्ता, डाॅ0 अखिलेश शर्मा न्यू दिल्ली, प्रेम जोशी इंदौर, डाॅ0 रामाजयसुंदर एम्स नई दिल्ली, डाॅ0 मधु गुप्ता, सी.पी. सिंह, प्रभाकर तिवारी, अंकुर अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, नेहा गोयल, प्रियंका नामदेव, नवल सिंह, मनोज द्विवेदी, सुमित द्विवेदी दीपक नागवंशी, प्रदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम के मध्य में सरदार बल्लभभाई पटेल स्कूल की तीस छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई।

 

Hits: 1436
0

b2ap3_thumbnail_tr2.JPGb2ap3_thumbnail_tr4.JPG                                                                                            सतना। एकेएस वि.वि. सतना के सभागार में प्रसन्ना कुमार, विनय मोरे, संदीप शर्मा और धर्मेन्द्र उपाध्याय द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर छात्रों से परिचर्चा की गई। परिचर्चा के दौरान एकेस वि.वि. के डायरेक्टर अमित कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी के साथ वि.वि. के विभिन्न संकायों के 400 से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित रहे। रोड सेफ्टी पर व्याख्यान देते हुए विनय मोरे ने कहा कि फोन पर बातचीत करना दुर्घटनाओं का आमंत्रण है। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष में प्रतिदिन तकरीबन 400 लोग इन सड़क दुर्घटनाओं में कालकवलित हो जाते हैं। मि. मोरे ने कहा कि रोड सेफ्टी पर अभी तक 500 से ज्यादा सेमिनार संस्था द्वारा आयोजित किये जा चुके हैं। विभिन्न क्लिपिंग्स के माध्यम से उन्होंने छात्र छात्राओं से सवाल जवाब भी किया। परिचर्चा संपन्न होने के बाद वि.वि. के डायरेक्टर अमित कुमार सोनी ने कहा कि एकेएस वि.वि. इस दिशा में अभिनव पहल के लिये तैयार है और लोगों में इस बावत् जागरुकता आये इसके लिये कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने किया।

Hits: 1495
0