सतना। एकेएस वि.वि. सतना के एग्रीकल्चर संकाय में गरिमामय और भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रो.आर.एस.पाठक, प्रो.एस.एस. तोमर और नीरज वर्मा ने देवार्चन और दीप प्रज्जवलन किया इसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों का रोली चंदन लगाकर ओर पुष्पगुच्छ से सभागार में स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में अध्ययन करने और अपने कॅरियर का निर्माण करने के लिये मेहनत करने की नसीहत दी। इसी दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों में गीतों की लम्बी फेहरिस्त चली। धूमधाम भरे संगीत में शास्त्रीय, वेस्टर्न, पाॅप, जैज, रैप, और मिक्स्ड म्यूजिक के बीच कई कार्यक्रम पेश किये गये। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। बी.टेक एग्रीकल्चर से मि. फ्रेशर आदित्य और मिस फ्रेशर श्रेया तिवारी, बेस्ट परफार्मर प्रिंस। डिप्लोमा एग्रीकल्चर से मि. फ्रेशर सागर, मिस फ्रेशर एकता और बेस्ट परफार्मर वैष्णवी चुने गये। इन सभी को ताज पहनाकर इन्हें बधाई दी गई।

Daily University News in Hindi
- Subscribe to this category
- Subscribe via RSS
- 2500 posts in this category
सतना। एकेएस वि.वि. सतना के डिप्लोमा मैकेनिकल और डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 30 विद्यार्थियों का चयन कार्बन एण्ड एलोय सीमलेस पाइप्स महाराष्ट्र सीमलेस लिमि. में हुआ है। विद्यार्थियों का चयन डिप्लोमा ट्रेनी इंजीनियर के पद के लिये किया गया है। कम्पनी के एचआर मैनेजर्स द्वारा लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के पश्चात् सभी विद्यार्थियों का चयन सुनिश्चित किया गया। इन्हें 2 लाख पर एनम पर नियुक्ति दी गई है। एकेएस वि.वि. में नियमित रूप से कैम्पस हा रहे हैं और कैम्पस के माध्यम से विद्यार्थी चयन प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों के चयन पर चेयरमैन अनंत कुमार सोनी और कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट डायरेक्टर एम.के. पाण्डेय, बालेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज सिंह और प्राची मिश्रा के साथ वि.वि. के समस्त संकायों के डीन, डायरेक्टर्स एवं फैकल्टीज ने विद्यार्थियों को बधाई दी है, सभी विद्यार्थी पनवेल मुम्बई मंे कार्य करेंगे।
सतना। एकेएस वि.वि. सतना के बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 15 विद्यार्थियों ने सिविल इंजीनियरिंग फैकल्टी विशुतोष वाजपेयी के मार्गदर्शन में केपटाउन हाइट की कांस्ट्रक्शन साइट की विजिट की। विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने आरसीसी एण्ड स्टील स्ट्रक्चर, प्री स्ट्रक्चर कांक्रीट ब्लाॅक, कांक्रीट माइनिंग, पेवर्स ब्लाक्स फार ब्रिक्स, फ्लाई ऐश ब्रिक्स जो पूरे निर्माण कार्य के दौरान प्रयोग हुईं इसके बारे में विश्लेषण के साथ जानकारी प्राप्त की। यहां निर्मित हो रहे 4बीएचके और 2बीएचके फ्लैट्स की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। यहां कार्य कर रही कम्पनी डायमण्ड कांस्ट्रक्शन्स प्रा.लि. इन्दौर के इंजीनियर अंकित कुठाल और अजय पयासी के द्वारा समस्त कार्य यहां पर हो रहे हैं। इस विजिट में विद्यार्थियों ने बिल्डिंग निर्माण से संबंधित अन्य कई जानकारियां प्राप्त कीं।
सतना। एकेएस वि.वि. सतना मिनिस्ट्री आॅफ साइंस एण्ड टेक्नाॅलोजी, भारत सरकार के इंटरनेशलन साइंस फेस्ट-2018 ,मेगा साइंस टेक्नाॅलाॅजी एण्ड साइंस एक्सपो, लखनउ में सहभागिता दर्ज करा रहा है। मेगा साइंस टेक्नाॅलाॅजी एण्ड साइंस एक्सपो,लखनउ में वि.वि. द्वारा वि.वि. की समस्त मूलभूत और एकेडमिक जानकारियाॅ स्टाॅल के माध्यम से प्रदर्शित की जाऐंगी। एकेएस वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं। मार्केटिंग हेड अविनाश मिश्रा, अशोक मिश्रा और विश्वदीप पाण्डेय,वि.वि. का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत सरकार के इंटरनेशलन साइंस फेस्ट-2018 कार्यक्रम में भारतवर्ष के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कार्यक्रम की गरिमा बढाऐंगें। मेगा साइंस टेक्नाॅलाॅजी एण्ड साइंस एक्सपो, लखनउ का शुभारंभ भारत सरकार के साइंस एण्ड टेक्नाॅलोजी मिनिस्टर डाॅ.हर्षवर्धन करेगें। यह एक्सपों 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें देश के प्रतिष्ठित 250 से ज्यादा संस्थान
सहभागिता करवा रहे है।
सतना। बेस्ट प्राइवेट युनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 में चयनित एकऐस वि.वि. सतना के विभिन्न संकाय के छात्र इण्डस्ट्रियल विजिट के दौरान कार्य की जानकारी प्राप्त करते हैं। इण्डस्ट्रियल विजिट्स के दौरान वह उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होते हैं। उन्हें कार्य की बेहतर जानकारी प्राप्त होती है। वि.वि. का सिलेबस इण्डस्ट्री ओरिएन्टेड है और यह रेग्युलरली अपडेट होता है। अब तक देश के प्रमुख संस्थानों में वि.वि. के छात्र इण्डस्ट्रियल ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं जिसमें टाटा स्टील, जिंदल स्टील, वेदांता, एनएमडीसी, सतना सीमेन्ट, रिलायंस, सेंचुरी, रामको, अल्ट्राटेक, संजय गांधी पावर प्लांट, अमरकंटक पावर प्लांट, एग्रो इण्डस्ट्रीज के साथ सभी संकाय के छात्र ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को महारत्ना कम्पनी पीजीसीएल जो 765/400/220 केबी सबस्टेशन है यहां इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट देखेंगे कि कैसे ये तीनों वोल्टेज कन्वर्ट किये जाते हैं। विद्यार्थियों का यह सेक्शन पावर सिस्टम तथा स्विच गेयर आॅपरेशन एण्ड प्रोटेक्शन सब्जेक्ट में अध्ययन कराया जाता है। संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट की विजिट के दौरान बिरसिंहपुर पाली प्लांट में कोल तथा वाटर से बिजली बनानरे की प्रक्रिया समझेंगे। यह जानकारी इलेक्ट्रिकल पावर जनरेशन विषय में दी जाती है। विभिन्न उपकरणों का भी विस्तार से अध्ययन कराया जायेगा। इलेक्ट्रिक लोको शेड चरौंधा, भिलाई में रेलगाड़ी, ट्राम को खींचने के लिये जिस विद्युत शक्ति का उपयोग किया जाता है उसका प्रयोग बताया जायेगा। विद्यार्थियों को माइक्रो प्रोसेसर तथा माइक्रो कंट्रोलर के विषय में समझाया गया। विजिट में इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, डी.सी. शर्मा, रमा शुक्ला, अतुल सोनी, अच्युत पाण्डेय, के.के. त्रिपाठी, अजय सिंह, रवि नागवंशी, दिवाकर दुबे, आशुतोष दुबे, दीपा शुक्ला, के.के. तिवारी, वीरेन्द्र पटेल, मधु सोनी विशेष योगदान करेंगे।