• Home
    Home This is where you can find all the blog posts throughout the site.
  • Categories
    Categories Displays a list of categories from this blog.
  • Archives
    Archives Contains a list of blog posts that were created previously.

b2ap3_thumbnail_S-P-GUPTA.JPG

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के डिपार्टमेंट आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. सूर्यप्रकाश गुप्ता ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एटामिक एनर्जी रेग्युलेटरी बोर्ड गवर्मेंट आॅफ इंडिया मुम्बई द्वारा स्पांसर्ड नेशनल सेमिनार, रेडियो फार्मास्यूटिकल्स इन हेल्थकेयर सिस्टम, क्वालिटी, सेफ्टी एण्ड रेग्यूलेटरी आॅस्पेक्ट्स विषय पर 10 फरवरी 2018 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें 27 जनवरी एब्सट्रैक्ट सबमिशन, 29 जनवरी इंटीमेशन आॅफ एक्सेप्टेंस और 3 फरवरी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख होगी। नेशनल वर्कशाप के बारे में अधिकतम जानकारी एकेएस वि.वि. की वेबसाइट www.aksuniversity.com से प्राप्त की जा सकती है।

 

Hits: 1587
0

b2ap3_thumbnail_cs2.jpgb2ap3_thumbnail_cs3.jpgb2ap3_thumbnail_trai.JPG

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना को आईआईटी बाम्बे का रिमोट सेंटर बनाया गया है इस बात की जानकारी देते हुए एकेएस वि.वि. के डिपार्टमेंट आॅफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष अखिलेश ए. वाउ ने बताया कि काॅलेज आॅफ कार्पोरेट प्रोग्राम के तहत 23 जनवरी से 18 फरवरी तक कोर्स कोआर्डिनेटर डिपार्टमेंट आॅफ मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में फाइनेंशियल लिट्रेसी पर कार्यक्रम संचालित किया जायेगा इसकी कोआर्डिनेटर श्वेता सिंह हैं, काॅलेज आॅफ कार्पोरेट प्रोग्राम में तहत टेक्निकल स्किल कार्यक्रम 20 फरवरी 2018 से 18 मार्च 2018 तक संचालित किया जायेगा। इस कोर्स के कोआर्डिनेटर डिपार्टमेंट आॅफ कम्प्यूटर साइंस के वीरेन्द्र तिवारी होंगे। लक्ष्य एन इनिसियेटिव बाय ईएसओएस एण्ड सीडीईईपी के तहत साफ्ट स्किल एण्ड वर्क प्लेस कम्यूनिकेशन का पाठ्यक्रम 22 जनवरी से 4 मार्च तक संचालित किया जायेगा। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में संवाद की कला मजबूत करेगा। इस पाठ्यक्रम की कोआर्डिनेटर शीनू शुक्ला डिपार्टमेंट आॅफ मैनेजमेंट होंगी। विद्यार्थियों में इन पाठ्यक्रमों को अटेंड करने को लेकर उत्सुकता है।इन कोर्सेस के कंटेट की जानकारी वि.वि. के सीएस विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

Hits: 1651
0

b2ap3_thumbnail_sit-22.JPGb2ap3_thumbnail_sitpura-1.jpg                                                                                  सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 220 के.बी. सबस्टेशन सितपुरा की विजिट की। विभाग की विभागाध्यक्ष इंजी. रमा शुक्ला, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव एवं इंजी. डी.सी. शर्मा के दिशा निर्देशों के तहत छात्रों के समूह ने 220 के.बी. सबस्टेशन की जानकारी एस.पी. शर्मा डी.ई. तथा आर.डी. सिंह द्वारा प्रदान की गई।यहां कार्यरत इंजीनियर्स ने सबस्टेशन की विजिट के दौरान विद्यार्थियों को सिखाया कि कैसे इलेक्ट्रिक को सबस्टेशन में कंट्रोल करके ट्रांसफर किया जाता है। इसी के साथ हाईटेक उपकरणों के विषय में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष  इंजी. रमा शुक्ला ने बताया कि इसी के साथ ट्रेनिंग और विजिट के लिये 765 मेगावाट के लालपुर पावरग्रिड कार्पोरेशन लिमि. में विद्यार्थियों को भेजा जायेगा।एकेएस वि.वि. के 15 विद्यार्थियों के समूह के साथ यह ट्रेनिंग कई चरणों में सम्पन्न होगी। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी दिवाकर दुबे, अच्युत पाण्डेय और रवि नागवंशी ने किया।

Hits: 1508
0

b2ap3_thumbnail_IMG_20180127_134317_01-1_20180201-091029_1.jpg                                                                                                                                      सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चैथे सेमेस्टर के 25 विद्यार्थियों ने संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट उमरिया की इण्डस्ट्रियल विजिट की। विभाग की विभागाध्यक्ष इंजी. रमा शुक्ला, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव के दिशा निर्देशों के तहत छात्रों के समूह ने 500 मेगावाॅट बिजली उत्पादन करने वाले पावर प्लांट की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट,उमरिया में कार्यरत इंजी. सुशील खरे और एस.के. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्लांट की विजिट के दौरान कार्यप्रणाली और नवीनतम मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान थर्मल पावर प्लांट में मशीनों की कार्यप्रणाली, आधुनिक मशीनों की जानकारी और कार्य के बारे में भी चर्चा हुई। इले.इंजी. के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी के.के. त्रिपाठी, मधु सोनी, राकेश गुप्ता और वीरेन्द्र पटेल ने किया।

Hits: 1342
0

b2ap3_thumbnail_civil-1.JPG                                                                                                                                                  सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों के लिये 20 जनवरी से 27 जववरी तक 7 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्कायफाय लैब के ट्रेनर विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को बिल्डिंग इंफार्मेशन माॅडलिंग और कांस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट विषय पर विस्तृत जानकारी तय कार्यक्रम और समय सारणी के अनुरूप दी। 7 दिवसीय व्याख्यान के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों जैसे जनरेशन आॅफ थ्री-डी डाक्यूमेंट्स फ्राम फ्लोर प्लान्स एण्ड एग्जीक्यूशन, लर्न हाउ टू वर्क विद रिसोर्सेस बाइ फालोइंग डेडलाइन्स, लर्न रिस्क आईडेंटीफिकेशन मानीटरिंग एण्ड कंट्रोलिंग, केस स्टडीज आन इण्डस्ट्रियल प्रोजेक्ट विषय पर ट्रेनर ने विस्तार से जानकारी आर्किकैड साफ्टवेयर के माध्यम से दी। सिविल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष इंजी. शिवानी गर्ग और इंजी. फैकल्टी विशुतोष वाजपेयी ने बताया कि बी.टेक सिविल और डिप्लोमा के 21 विद्यार्थियों ने आर्किकैड साफ्टवेयर की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और इसके उपयोग के बारे में भी जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने कांस्ट्रक्शन, कास्ट एनालिसिस, एस्टीमेशन आॅफ प्रोजेक्ट और थ्री-डी एनालाइजर के साथ फ्लोर प्लान भी समझा। विद्यार्थियों का कहना है कि इस ट्रेनिंग के बाद बिल्डिंग इंफार्मेशन माडलिंग और कांस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के बारे में सरलतम तरीके से बताया गया जो काॅफी जानकारीपूर्ण रहा।

Hits: 1467
0