• Home
    Home This is where you can find all the blog posts throughout the site.
  • Categories
    Categories Displays a list of categories from this blog.
  • Archives
    Archives Contains a list of blog posts that were created previously.


सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी सतना के विशाल सभागार में वर्तमान में बायोटेक्नालाॅजी रिसर्च विषय पर दो दिवसीय सिम्पोजियम एवं वर्कशाप के दूसरे दिन समापन सत्र मे एकेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति बी.पी. सोनी, कुलपति डाॅ. अशोक कुमार, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात् मंचासीन सभी अतिथियों ने जैव प्रौद्योगिकी के शोध क्षेत्र पर चर्चा की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो.यू के चैहान(विभागाध्यक्ष पर्यावरण जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग अवधेश प्रताप सिंह वि.वि.रीवा) रही। विशिष्ठ अतिथि प्रो. अनिल प्रकाश( सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग बरकतउल्ला सिंह वि.वि.भोपाल) रहे।
परफार्म करवाए गए प्रैक्टिकल्स
जैव प्रौद्योगिकी के शोध क्षेत्र में व्याप्त अपार संभावनाओं पर विद्यार्थियों को विषय से संबधित प्रैक्टिकल्स । जिनोमिक्स, फरमेटेशन, प्लांट टिश्यू कल्चर पर हैन्डस आॅन टेªनिंग बाॅयोटेक विभाग के आधुनिक प्रयोगशाला कराई
समापन में उपस्थित रहे विशिष्टजन

b2ap3_thumbnail_unnamed_20140813-095128_1.jpg
‘‘राष्ट्रीय सिम्पोजियम एवं हैन्डस आॅन टेªनिंग’’के समापन अवसर पर कुलाधिपति बी.पी. सोनी ने अपने उदबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का जैव प्रोद्योगिकी विभाग कुलपति महोदय के मार्गदर्षन से सफलता की उॅचाईयाँ छुयेगा। मुख्य अतिथि प्रो. चैहान ने बायोटेक के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय के सहयोग से हो रहे विकास की प्रशंसा करते हुये भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वर्कशाप के दौरान बाॅयोटेक क्षेत्र में हो रही उन्नति रिसर्च एवं डेवलेपमेंट में उपस्थित अवसरों से विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विषय की विभिन्न रोचक एवं शोधपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। समापन अवसर पर जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो.आर.पी.एस धाकरे ने कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । संचालन डाॅ कमलेश चैरे ने किया।
वर्कशाप के अन्त में प्रो. आर.एन. त्रिपाठी डीन बेसिक साइंस प्रो. आर एन ़ित्रपाठी ने वोट आॅफ थंैक्स दिया। अंत मे विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान किया।

Hits: 2343
0

एकेएस का बायोटेक विभाग होगा रिसर्च में हाईटेक
सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी सतना के विशाल सभागार में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में ‘‘वर्तमान में बायोटेक्नालाॅजी रिसर्च ‘‘विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। ये राष्ट्रीय सिम्पोजियम विश्वविद्यालय के बायोटेक्नालाॅजी विभाग एवं सेंटर फार रिसर्च एण्ड स्किल डेवलपमेंट के तत्वाधान में हुआ।
इन्होने प्रदान की कार्यक्रम को गरिमा
दो दिवसीय सिम्पोजियम एवं वर्कशाप के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डाॅ. राजेश कपूर (एडवाइजर एवं विभागाध्यक्ष बायोटेक विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत शासन) के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अखिलेश पाण्डेय (चेयरमैन म.प्र. निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग) ने की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.पी. सोनी ने बतौर पेट्रन उपस्थित जनों का मार्गदर्शन किया एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अशोक कुमार एवं जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के बायोटेक विभाग के अध्यक्ष प्रो. शरद तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इन्होने किया सिम्पोजियम को संबोधित
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. राजेश कपूर ने अपने उद्बोधन में जैव प्रौद्योगिकी के शोध क्षेत्र में व्याप्त अपार संभावनाओं के विषय में . भारत सरकार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की एवं यह भी बताया कि भारत सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय शोध कार्यों हेतु प्रतिवर्ष 45 हजार करोड़ रूपयों का बजट प्रदान करता है। जिसकी मदद से हम सतना जैसे स्थान का विकास बड़े पैमाने पर कर सकते हैं। अघ्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. पाण्डेय ने निजी विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक स्तर पर किये जा रहे सुधारों के विषय में गहन रूप से व्याख्यान दिया उन्होने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब एकेएस विश्वविद्यालय प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनायेगा। कार्यक्रम में प्रो. शरद तिवारी ने अपना की-नोट लेक्चर दिया। उन्होंने जी.एम. फसलों के बारे मे बताया और कहा कि उत्पादन में अभूतपूर्व सफलता दर्ज कराई है।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में डीन लाइफ साइंस डाॅ. आर.पी.एस. धाकरे ने वर्तमान में बायोटेक विभाग की उपलब्धियों, सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। भव्य और जानकारी भरे आयोजन के लिये एकेएस के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी ने विभाग को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डाॅ. कमलेश चैरे ने कियाएवं आभार प्रदर्शनओ.एस.डी. प्रो. आर एन ़ित्रपाटी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के प्राध्यापक डाॅ. दीपक मिश्रा, डाॅ. एन.के. घोष, रेनी निगम, नाहिद उस्मानी, संध्या पाण्डेय, कान्हा सिंह तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त संकायों के डा मौर्य,डाॅ. आर.एस. निगम,डाॅ. शेखर मिश्रा,डाॅ. प्रधान,डाॅ. टेकचंदानी,इंजी आर.के श्रीवास्तव,डाॅ. नीरत वर्मा के साथ प्राध्यापकगण एवं बायोटेक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hits: 2452
0

सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के एक सौ दो एकड़ से ज़्यादा मे फैले विशाल हरे भरे खूबसूरत प्रांगण में महिन्द्रा फाइनेंस कम्पनी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष पौधरोपण किया गया। शनिवार को एकेएसयू के परिसर में सुबह दस बजे चांसलर बी.पी सोनी के साथ महिन्द्रा फाइनेंस के विपिन तिवारी (रीजनल मैनेजर आॅपरेशन ) ने अशोक,अमलताश, पीपल, बड़ एवं कदम की कलमों का पौधरोपण किया। पौधरोपण महिन्द्रा फाइनेंस कम्पनी के दीप तिवारी (रीजनल रिकवरी हेड) के अथक प्रयासों से संम्पन्न हुआ।
पौधरोपण के बाद हुआ सभागार मंे कार्यक्रम

तत्पश्चात् यूनिवर्सिटी, के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।                                                                                                                                        जिसमें मुख्य अतिथि एकेएसयू के चांसलर बी.पी सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबको जागरुक होकर वृक्षों का क्षय रोकना होगा ,अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। पौधों को उचित महत्व देने से हमें प्रकृति के साथ रहने का आनंद प्राप्त होता है। कार्यक्रम मे विपिन तिवारी एवं बाॅयोटेक डीन डाॅ. आर.पी.एस. धाकरे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. आर.एन. त्रिपाठी डीन बेसिक साइंस ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से चांसलर बी.पी सोनी, डायरेक्टर अमित सोनी, डाॅ. आर.पी.एस. धाकरे, प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, टी एण्ड पी एम.के. पाण्डेय ,एडमिन आॅफीसर ब्रजेन्द्र सोनी ,सूर्यप्रकाश गुप्ता के साथ महिन्द्रा फाइनेंस कम्पनी की टीम उपस्थित रही।

Hits: 2415
0

सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी सतना ने फूड इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालाॅजी (3 वर्षीय डिप्लोमा एवं 4 वर्षीय बी.टेक.) कोर्स एक नई अवधारणा के साथ प्रारंभ हुआ है। यह नवीन अवधारणा है, इन्क्यूबेशन। विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में मजबूत बनाने के लिए इन्क्यूबेशन किया जायेगा। इसके अन्र्तगत विश्वविद्यालय में 8-10 व्यवसायिक स्तर पर संचालित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्रांरभ किए जायेगें। 10-15 विद्यार्थियों के समूह को एक उद्योग 1-1 1/2 महीने के लिये संचालन के लिये दिया जायेगा। इन्हें कच्चा माल की खरीददारी, भण्डारण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं बाजार में बेचने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस तरह कोर्स के दौरान विद्यार्थी कुछ उद्योगों को प्रारंभ से अन्त तक संचालित करने के अनुभव ले चुका होगा। ऐसे विद्यार्थी एक दक्ष इन्जीनियर के रूप में भरपूर आत्मविश्वास के रूप में निकलेगे।  इसी तारतम्य में एकेएस यूनिवर्सिटी ने तीन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग अपने प्रांगण में खोल लिये हैं - बेकरी, सोयाबीन, प्लान्ट एवं हैमर मिल। बेकरी में जहां बन, ब्रेड, बिस्कुट, टोस्ट, पैटीस, कोक इत्यादि बनेगें वही पर सोया प्लांट में सोयाबीन से दूध, पनीर (टोफू) एवं हैमर मिल में गेहूँ से दलिया, चने से बेसन एवं कुटे मसाले निर्मित किये जायेगें। 

Hits: 2419
0

एकेएस वि.वि के एम.बी.ए.मार्केटिग संकाय के विद्यार्थी आशीष सिंह का चयन एकेएस के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट आफीसर एम.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन मे एक्सिस बैंक मे बतौर एसि. मैनेजर हुआ है जिसमे विद्यार्थी को साढे तीन लाख सालाना का पैक्ज कंपनी ने आॅफर किया है आशीष ने अपने चयन के लिए एकेएस के शैक्षणिक एवं पै्रक्टिकल ज्ञान को देते हुए बताया कि एकेएस के उच्चतम शिक्षा प्रतिमानो की वजह से उसका सपना पूर्ण हुआ है वि.वि. प्रबंधन ने आशीष को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Hits: 2920
0