एकेएसयू के फार्मेसी विद्यार्थियों की इण्डस्ट्रियल विजिट प्लायवुड मेकिंग प्रोसेस से अवगत हुए छात्र
- Font size: Larger Smaller
- Hits: 1572
- 0 Comments
- Subscribe to this entry
- Bookmark
![]()
![]()
![]()
सतना। थिंक ग्लोबल एक्ट लोकल एक ऐसा उद्बोधन है जो एकेएस वि.वि. के लिए सही वाक्य प्रतीत होता है। ‘‘ लर्न व्हाइल यू डू ‘‘के तहत एकेएस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राऐं सब्जेक्ट की बारीकियों से रुबरु होते हैं। विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उन्हें बेहतर बनाता हे जिससे वह इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली जानते है। फार्मेसी विभाग द्वारा आयोजित इन्टरप्रिन्योरशिप अवेयरनेस कैम्प के अन्तर्गत फार्मेसी एवं बायोटेक विद्यार्थियों की आदर्श प्लायवुड सितपुरा प्लांट की इण्डस्ट्रियल विजिट कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को प्लायवुड मेकिंग प्रोसेस से रूबरू कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष डाॅ. सूर्य प्रकाश गुप्ता, फैकल्टी प्रियंका गुप्ता, प्रभाकर सिंह तिवारी, शशी चैरसिया, नवल सिंह ने किया।
मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना