एकेएस विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में E-चौपाल का आयोजन
एकेएस विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से आयोजित E-चौपाल का आयोजन सोमवार को हुआ। इसका मुख्या विषय कृषि विस्तार और सलाहकार प्रणाली को मजबूत बनाना था। E-चौपाल के समन्वयक श्री सात्विक बिसारिया ने बताया इस विषय का उद्देश्य खेती की आय को बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका में सुधार के व्यापक लक्ष्य की ओर बढ़ने में विषयक कृषि विस्तार और सलाहकार प्रणालियों को कैसे बदलना और मजबूत करना है इसकी जानकारी प्रदान करना है। इस webinar का ध्यान मुख्य रूप से तकनीकी ज्ञानए प्रबंधन कौशल और सूचना सेवाओं पर है जो छोटे पैमाने के फार्म हाउसों को तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी आजीविका में सुधार करने की तरफ होगा। मुख्या वक्ता के रूप में डॉ. वेद प्रकाश सिंहए वरिष्ठ वैज्ञानिकए कृषि विज्ञान केंद्र सतना व श्री रवि के. एन वैज्ञानिकए कृषि प्रसार Regional Center बल्लारी कर्नाटका रहे। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने महामारी COVID-19 के दौरान सूचना संचार प्रौद्योगिकी (ICT) की भूमिका और अनुप्रयोग विषय पर व श्री रवि के. एन ने महामारी COVID-19 के दौरान mobile application के माध्यम से विस्तार सलाहकार सेवाओं का प्रसार विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। एकेएस विश्वविद्यालय के online पेज के माध्यम से जुड़े लाभार्थियों द्वारा वैज्ञानिको के द्वारा कई प्रश्न पूछे गये जिसका जवाब वैज्ञानिको द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सात्विक बिसारिया ने किया व कार्यक्रम के मध्यस्थता आशुतोष गुप्ता व पंकज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति विकास डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तवए कृषि संकाय डीन डॉ. एस. एस. तोमर व विभाग प्रमुख डॉ. नीरज वर्मा उपस्थित रहे।