b2ap3_thumbnail_IMG-20190222-WA0002.jpg

सतना। एकेएस वि.वि. सतना के विभिन्न संकाय के विद्यार्थी पाठ्यक्रम की माॅग के आधार पर नियमित रुप से भ्रमण में शामिल होते हैं। इसी कडी में समाजकार्य विभाग द्वारा एमएसडब्ल्यू कोर्स के अनिवार्य विषय क्षेत्रीय कार्य के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वंयसेवी संस्था अनुपमा एज्यूकेशन सोसायटी का अध्ययन भ्रमण कराया गया। संस्था के संचालक प्रमोद तिवारी द्वारा संस्था पंजीयन प्रक्रिया,अनुदान,संस्था की कार्यप्रणाली,एवं संस्था में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी सभी उपस्थित विद्यार्थियों को प्रदान की गई। विद्यार्थियों के स्वयंसेवी संस्था से संबंधित सवालों के विधिसम्मत और तर्कपूर्ण जवाब भी उन्होने प्रदान किए। विजिट कार्यक्रम में एकेएस वि.वि. की विभागाध्यक्ष मंजू चटर्जी, फैकल्टी कमलाकर सिंह,नीलम तिवारी,आनंद सिंह के साथ विद्यार्थी रानी, आशुतोष, शिव, ज्येाति, शुभम, अरविंद, पुष्पेन्द्र आदि भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए। समाजकार्य विभाग के अन्य भ्रमण कार्यक्रम भी निरंतर चलते रहेंगें। इस बात की जानकारी विभाग प्रमुख नें दी हैं।