b2ap3_thumbnail_f-p-1.JPGb2ap3_thumbnail_fp-3.JPGb2ap3_thumbnail_fp2.JPGb2ap3_thumbnail_fp4.JPG

सतना। एकेएस वि.वि. के बेसिक साइंस संकाय में अध्ययनरत बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर एवं एम.एससी. (फिजिक्स) तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा अपने जूनियर्स को फ्रेशर पार्टी दी गई। विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक, प्रति कुलपति डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, डीन बेसिक साइंस प्रो. आर.एन. त्रिपाठी के द्वारा हुआ। अंजली सोनी (बी.एससी. प्रथम वर्ष)ने के देव श्री गणेशा नृत्य से कार्यक्रम को अनुपम रंग दिया। कार्यक्रम में बी.एससी. एवं एम.एससी. प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया एवं उनको पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर श्रद्धा भिमनानी, बी.एससी. मिस ईवनिंग, गौरव चटानी, मि. ईवनिंग, मिस परफेक्ट अंजली सोनी, मि. परफेक्ट शुभम गुप्ता, मिस फ्रेशर मृदुला सिंह, मि. फ्रेशर शहनवाज सिद्दीकी एवं एम.एससी. (फिजिक्स) से मिस. ईवनिंग वर्षा, मिस परफेक्ट शाजिया बी., मिस फ्रेशर प्रान्जलि, मि. फ्रेशर फिरदौश नवाज सिद्दीकी को चुना गया। कार्यक्रम में एकल नृत्य में अफरीन अंजुम-प्रथम, प्रथा गुप्ता-द्वितीय, एकल गायन में रितिक्ष श्रीवास्तव - प्रथम, सिद्धार्थ द्विवेदी - द्वितीय, समूह नृत्य में श्रद्धा, अंशु, कीर्ति एवं मिडाल प्रथम रहीं। गेम्स में श्रेया जैन, श्रद्धा, पूजा सोनी, गौरव, निखिल एवं जुबेर। कविता में शुभम मिश्रा, ड्रामा में अंशु, श्रद्धा, कीर्ति, गौरव, हिमांशु, सनी, विमलेन्द्र, शुभव आदि छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में एम.एससी. से नृत्य में वर्षा एवं गायन में पूजा पाण्डेय को चुना गया। कार्यक्रम में डाॅ. नीलेश राय, डाॅ. दिनेश मिश्रा, डाॅ. भरत जायसवाल, डाॅ. सुधा अग्रवाल, डाॅ. ओ.पी. त्रिपाठी, डाॅ. प्रियंका केशरवानी, साकेत शर्मा आदि प्राध्यापकों की उपस्थित उल्लेखनीय रही।