b2ap3_thumbnail_IMG-20180726-WA0003.jpg

सतना। ऐ के एस विश्वविद्यालय के रावे के छात्रों द्वारा ग्राम लोहरौरा में किसान संगोष्टी का आयोजन किया गया । संगोष्टी में किसानों द्वारा खेती में आने वाली समस्याओं को उजागर किया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओ का निदान बताया गया । ऐ के एस विश्वविद्यालय के कृषि संकाय अधिष्ठाता  डॉ एस एस तोमर ने फसल उत्पादन एश्री अखिलेश  ने फसल सुरक्षा ए श्री अभिषेक सिंह ने उद्यानकी  व सात्विक बिसरिया रावे समन्वयक ने नई किस्म और उन्नत तकनीक के विषय मे किसानों को व्याख्यान दिया। सुश्री राफिया ने उन्नत प्रौद्योगिकी की जानकारी दी। श्री सात्विक ने कहा कि कृषि भारत का भविष्य भी है और वर्तमान भी कृषि भारतीय अर्थ व्यवस्था की नीव है इसी क्रम में श्री सात्विक ने कहा कि अगर हमें कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है तो हमे उन्नत प्रोद्योगी का प्रयोग करना होगा।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के जैवेक कृषि व औषधि पौधों के जानकार डॉ भूमानन्द सरस्वती भी मौजूद रहे उन्होंने किसानों को जैविक कृषि की बारीकियां व महत्व बताया। सरपंच श्री कृष्ण बिहारी पांडेय ने विश्विद्यालय व कार्यक्रम समन्वयक श्री सात्विक को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस तरह की संगोष्ठियां करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन में श्री सात्विक ने सभी उपस्थित अन्नदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  लगभग 50 अन्नदाताओं व रावे के छात्रो ने भी हिस्सा लिया जिसमे प्रियांशए संकेत,  प्रियांश लखेराए रोहितए मनोजए सचिनएअंकित मिश्राएअंकित यादवएनाजिलएप्रावीशए रणजीतए विकास प्रमुख रहे।