b2ap3_thumbnail_neelesh.jpg

दिनांक-16.07.2018 केा एकेएस विश्वविद्यालय के । ब्लाॅकए ब्.11 सभागार में बी.एस.सी (कम्प्यूटर साइंस एवं गणित) एवं एम.एस.सी (भौतिकी) के विद्यार्थियों के लिए एस्ट्रोफिजिसिस्ट आकाश नारायण जो कि एस्ट्रोनाॅमी एवं एस्ट्रोफिजिक्स विभाग, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद में कार्यरत ने विद्यार्थियों को (तारों का बनना, सुपर नोवा, तारों की औसत आयु, हमारा ग्रहीय तारा सूर्य) के बारे मंे वृहद् स्तर से समझाया तथा ये भी बताया कि इस क्षेत्र मंे एम.एस.सी (भौतिकी) के विद्यार्थी अपना कैरियर कैसे बना सकते हैं। ज्ञातव्य हैं ’कि विगत वर्ष जो नोबल पुरस्कार भौतिकी के क्षेत्र में दिया गया था उसमें महत्वपूर्ण भूमिका खगोलशास्त्री की रही। इस व्याख्यान का महत्व छात्रों के बीच रिसर्च के लिए प्रेरित करना रहा।
इनकी रही मुख्य भूमिका- प्रो. आर.एन. त्रिपाठी (डीन बेसिक साइंस), डाॅ नीलेश राय डाॅ. ओ.पी. त्रिपाठी, डाॅ. दिनेश मिश्रा, डाॅ. सुधा अग्रवाल, लवली सिंह गहरवार, साकेत कुमार एवं पुनीत चनपुरिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आभार प्रदर्शन डाॅ नीलेश राय (विभागाध्यक्ष भौतिकी संकाय) ने किया।