b2ap3_thumbnail_PhotoHandler.jpgb2ap3_thumbnail_PhotoHandler-1.jpgb2ap3_thumbnail_PhotoHandler-2.jpgb2ap3_thumbnail_PhotoHandler-3.jpg                                                                    सतना। विंध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस विश्वविद्यालय में ख्याति के अनुरूप भारत वर्ष की सभी प्रतिष्ठित कम्पनियां प्लेसमेंट के लिए नियमित रूप कैम्पस का आयोजन करके छात्रों का चयन कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को देश की सुप्रसिद्व कंपनी लार्सन एंड टर्बो के एचआर मैनेजर ने एकेएस विश्वविद्यालय के बी.टेक मैकेनिकल के विद्यार्थियों के लिए कैम्पस का आयोजन किया जिसमें विश्वविद्यालय के 25 छात्रों ने सहभागिता दर्ज कराई। इनमे  पाॅच छात्रों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। इनका चयन विषय पर चर्चा, लिखित परीक्षा, टेक्निकल परीक्षा, एचआर राउण्ड वन-टू-वन डिस्कसन के बाद किया गया। विद्यार्थियों का सेलरी पैकेज चार लाख पर एनम तय किया गया है। चयनित छात्रों मे पाॅच छात्रों  हेमन्त शुक्ला,सुनील शुक्ला,सचिन्द्र शुक्ला,अनंत ताम्रकार,अमित कुमार सोनी का चयन एप्लीकेशन इंजीनियर के रूप में सतना और सिंगरौली रीजन के लिए हुआ है। विद्यार्थियों में एल.एन.टी. कैम्पस में चयन के बाद हर्ष का माहौल है। एकेएस वि.वि. के कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक, चेयरमैन अंनत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति, डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर. एस. त्रिपाठी, प्रो आर. एन. त्रिपाठी एवं सभी संकाय के डीन, डायरेक्टर्स, फैकल्टीज के साथ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कंपनी के एच.आर.मैनेजर ने एकेएस वि.वि. के छात्रों को प्रतिभाशाली एवं एकेडमिक्स को एक्सीलेंट बताया।