सतना। एकेएस वि.वि. सतना के ई ब्लाक काॅमर्स विभाग में ‘‘लेट्स बी वेल नोन अबाउट काॅमर्स‘‘ विषय पर मेगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डिपार्टमेंट आॅफ काॅमर्स द्वारा काॅमर्स क्या है विषय पर ज्ञान कराने के लिये छात्र छात्राओं द्वारा डेमेन्स्ट्रेशन करके प्रैक्टिकली काॅमर्स के कांसेप्ट्स बताये गये। इस कड़ी में प्रेजेंटेशन वाइज प्रथम जीएसटी पर बनाया गया माॅडल चयनित किया गया।जिसने जजेज का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दूसरा जागो ग्राहक जागो और तीसरा आॅनलाइन जाॅब क्रिएशन चयनित किये गये। प्रतियोगिता मे माॅडलवाइज एग्जीविशन परिणाम में मार्केट कैप्चर प्रथम, इंपोर्ट एण्ड एक्सपोर्ट द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्टाॅक मार्केट के माॅडल को प्रदान किया गया। ओवरआॅल परिणामों में स्टार्टअप चलो इंडिया, द्वितीय मनी क्रियेशन और तृतीय मार्केटिंग मिक्स चयनित हुए। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने एवं छात्रों की प्रतिभा की परख करने के लिये वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. शेखर मिश्रा, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, प्रो. मित्तल, विभागाध्यक्ष डाॅ. असलम सईद, डाॅ. धीरेन्द्र ओझा, विपुल शर्मा, फैकल्टी मेघा, रेखा, जया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने इस प्रदर्शनी के विचारों की भ्ूारि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में छात्रों को प्रमाण पत्रभ्ज्ञी प्रदान किए जाऐंगें।