सतना। एकेएस वि.वि. सतना के बी.ए. कम्प्यूटर के विद्यार्थियों ने भगवान राम की तपोस्थली की विजिट की। एक दिवसीय भ्रमण के दौरान आध्यात्मिक नगरी, चित्रकूट के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्रों ने पित्रकूट की धरोहर,विरासत एवं आध्यात्मिक आयामों को करीब से जाना। आघ्यात्मिक विभाग के फैकल्टीज ने विद्यार्थियों को भगवान राम के जीवन और सम्पूर्ण रामायण के चरित्रों एवं आख्यानों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि वि.वि. में अध्ययनरत प्रत्येक विभाग के समस्त विद्यार्थियों के नैतिक और आध्यात्मिक विकास हेतु स्प्रिच्युअल स्टडीज का अध्यापन कराया जाता है। इसी सन्दर्भ में पावन नगरी चित्रकूट के आध्यात्मिक और पौराणिक स्थानों श्रीकामतानाथ जी, हनुमान धारा और गुप्त गोदावरी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का विद्यार्थियों को दर्शन कराते हुए महत्व बताया गया। विजिट के दौरान विभागाध्यक्ष आमिर हसीब सिद्दीकी, शंकस्वर मिश्रा, प्राची सिंह बघेल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।