b2ap3_thumbnail_sapath-1.JPGb2ap3_thumbnail_sapath2.JPG

भारत छोडो आंदोलन के 75 वर्ष एवं स्वतंत्रता के 70 दिवस पूर्ण
सतना। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस के 70 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नये भारत के निर्माण के लिए एकेएस वि.वि. के विभिन्न संकायों मे शपथ ली गयी। एकेएस विश्वविद्यालय के प्रांगण में सामुहिक रूप से अधिकारी/प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया। संकल्प लेते हुए सभी ने स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आंतकवाद मुक्त भारत, सांमप्रदायवाद मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प सभी ने लिया। यह संकल्प 2022 तक नये भारत के निर्माण का संकल्प माना गया। संकल्प कर्ताओ ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि हम सब इसमें मन और कर्म से जुट जायेंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक, के साथ विश्वविद्यालय परिवार ने शपथ ली।