b2ap3_thumbnail_aks-image-2.jpg

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के विभिन्न संकाय के छात्र छात्राओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों में हो रहा है। इसी कड़ी में बी.एससी. एग्रीकल्चर में 10 छात्रों का चयन श्रीराम फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लि. में असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर पद के लिये किया गया है। विद्यार्थियों का चयन रिटेन टेस्ट व वायवा के बाद किया गया है। चयनित छात्रों में वि.वि. के बी.एससी. एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों दीपक ठाकुर - नीमच रतनगढ़, दिलीप कुमार पटेल - बड़वानी सेंधवा, अंकित कुशवाहा - होशंगाबाद सिवनी मालवा, योगेन्द्र कुमार कुशवाहा - आगर सनसेर, लोकेश पाटीदार - राजगढ़ खिल्चीपुर, कपिल रघुवंशी - राजगढ़ पाचोर, संजय मेहता - उज्जैन, शैलेन्द्र कुमार वर्मा - खण्डवा, अंकित आर्य - बुरहानपुर ककनार और कधोरीलाल पटेल का चयन जबलपुर के लिये किया गया है। इनका चयन एक लाख अस्सी हजार पर एनम पर किया गया है। वि.वि. के कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट डायरेक्टर एम.के. पाण्डेय और वि.वि. के समस्त संकायों के डीन, डायरेक्टर्स एवं फैकल्टीज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
एकेएस वि.वि. में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आज
सतना। वि.वि. प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन बीट प्लास्टिक पाल्यूशन की थीम पर किया जा रहा है। संगोष्ठी में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता एकेएस वि.वि. के कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक होंगे। संगोष्ठी 5 जून को अपराह्न 2 बजे से सी-11 सभागार में की जायेगी। इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों, शोधार्थियों, विषय विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिये अपील की गई है।