b2ap3_thumbnail_one_20200626-054039_1.JPG

एकेएस वि.वि. में एक भारत समर्थ भारत पर Webinar का आयोजन
सतना। एकेएस वि.वि. सतना के सभागार में video conferencing के माध्यम से एक भारत समर्थ भारत विषय पर Webinar हुआ। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री चेतन सुखाडिया नेे कहा कि भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की रही है। बहूत सारी विविधताओं के बावजूद भारत सदैव एकता का समर्थक रहा है इसलिए अगर भारत को समझना है तो यहाॅ की भाषाऐं,रीति-रिवाज,रहन सहन,पूजा पद्वति आदि को समझना होगा सबमें अंतर होते हुए भी भारत सदैव अनेकता में एकता का पालक रहा है। कार्यक्रम को निजी वि.वि. विनियामक आयोग के पूर्व चेयरमैन अखिलेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया उन्होने विभिन्न दृष्टान्तों के माध्यम से बतलाया कि हमारी धरोहर प्रकृति से तादात्म्य एवं प्राचीन ज्ञान कोे समझते हुए और अधिक जानने की उत्कंठा वाली रही है। मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी भूमिका हर एक को समझनी होगी। उन्होने वि.वि. को अनुसंधान कार्य बढाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी और डाॅ.हर्षवर्धन प्रतिकुलपति ने वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो.रघुराज तिवारी और महेश गुप्ता के साथ वि.वि. के 150 से ज्यादा प्रोफेसर्स ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन प्रो.आर.एन.त्रिपाठी ने किया।