एकेएस वि.वि. के राष्ट्रीय योग webinar में शामिल हुए ADG मि. राजाबाबू
सपनो का बडा होना और व हिमालय सा परिश्रम जरुरी-राजाबाबू सिंह
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के Department of Yoga में एकदिवसीय राष्ट्रीय webinar का आयोजन किया गया जिसमें 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री राजाबाबू सिंह ने शिरकत की उन्होंने बताया कि योग और वैदिक तंत्र जीवन नियंत्रण का कार्य करते हैं,उन्होंने कहा कि जीवन को जीना एक बात है और इसे उत्कर्ष मार्ग पर लाकर आदर्श बनाना बडी बात है। सपनो का बडा होना और हिमालय सा परिश्रम जरुरी है अगर आप उपलब्धि प्राप्त करना चाहते हैं। जीवन में त्याग की भावना होना जरुरी है। उन्होने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोरोना को सहजता से लेना घातक है,यह बीमारी अभी गई नहीं है बल्कि धीमी हुई है, प्राचीन परंपराओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे ऋषि मुनि वैज्ञानिक ही थे उन्होंने परंपराओं के रुप में हमारे लिए आदर्श निर्मित किए थे। दिनचर्या और आहार-विहार को लेकर उनके नियम कितने कडे और दृढ थे इसे हम वैदिक परंपराओं के माध्यम से समझ सकते हैं। जीवों की रक्षा करें,फसलों को शुद्व खाद-बीज दें पर्यावरण को शुद्व बनाऐं। जीवन का फलसफा बताते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में जीवन वह गिरफ्तारी है जो बिना वारंट है चेतना को जागृत रखना जीवन मुक्ति का मार्ग है। कार्यक्रम में वि.वि. के Pro-chancellor अनंत कुमार सोनी ने कहा कि जीवन ओर योग एक दूसरे के पूरक हैं उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जीवन को सरल, सहज और निरोग बनाने के लिए योग को अपने जीवनचर्या का हिस्सा बनाने पर बल दिया। योग विभागाध्यक्ष प्रतिकुलपति डाॅ.हर्षवर्धन ने अतिथि सत्कार किया। कार्यक्रम के संचालक राजीव बैरागी, समायोजन मिर्जा समीउल्ला बेग व निदेशन डाॅ.दिलीप तिवारी ने किया।
मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना