एकेएस वि.वि. सतना के विभिन्न संकायों में कैम्पस के माध्यम से विद्यार्थियों के चयन का सिलसिला जारी है इसी कडी में एकेएस वि.वि. सतना के मैकेनिकल संकाय के तीन विद्यार्थियों प्रकाश शुक्ला,फवाज अली खान और करनवीर का चयन वर्चुअल कैम्पस के माध्यम से किया गया है। इनका चयन बतौर एप्लीकेशन इंजीनियर किया गया है। वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ.हर्षवर्धन, डाॅ. आर. एस. त्रिपाठी, प्रो. आर. एन. त्रिपाठी, प्रो. बी.बी.व्योहार, प्रो.जी.सी.मिश्रा, डाॅ.जी.के.प्रधान ,प्रो.रिछारिया, इंजी.आर.के.श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ,एम.के.पाण्डेय ने विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इनका चयन सतना रीजन के लिए ब्रांच सेल्स मैनेजर किया गया है।