b2ap3_thumbnail_pprachi.jpgb2ap3_thumbnail_pracchi.jpgb2ap3_thumbnail_prachi-1.jpgb2ap3_thumbnail_prachi1.jpg

एकेएस वि. वि. सतना की Faculty प्राची सिंह ने 90 दिन की Officer Training, NCC,Officer Training एकेडमी, ग्वालियर से पूर्ण की। Training के पहले दिन से लेकर तीन महीने तक धैर्य, साहस और पराक्रम के कई दौर आए जब Officer training एकेडमी, ग्वालियर में कई प्रशिक्षणार्थी कई मुश्किल दौर से गुजरे। Training में चोटें लगीं, बीमार हुए पर हौसले से रैंक पाई। वि.वि. की Faculty प्राची सिंह बघेल ने यह Training सफलता पूर्वक पूर्ण की और लेफ्टिनेंट का तमगा हासिल किया। इसमें कुल 137 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। ग्वालियर की समृद्व हेरिटेज भी प्रशिक्षणार्थियों को दिखाई गई। Training के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व  विकास, उपदेशक कौशल तथा NCC विषय का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें प्राची सिंह बघेल को कंधे पर दो स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। वि.वि. प्रबंधन ने प्राची को सफल Training पूर्ण करने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि वि.वि. की महिला विंग की Officer प्राची सिंह के मार्गदर्शन में एकेएस वि.वि. में 36 NCC कैडेट्स कार्य कर रही हैं। associate NCC Officer एकेएस वि.वि. लेफ्टीनेंट प्राची सिह को ईष्ट मित्रों ने भी बधाई दी है।