b2ap3_thumbnail_bp-soniji.jpgb2ap3_thumbnail_222222222222222222.JPGb2ap3_thumbnail_15th-aug-1_20200817-053350_1.JPGb2ap3_thumbnail_15th-august.JPG

एकेएस वि.वि. की प्राचीर से 74वे स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा झंडा
भारत की स्वतंत्रता के लिए सदियों हुआ था इंतजार-कुलाधिपति बी.पी. सोनी
सतना। एकेएस वि.वि. सतना के ए ब्लाॅक की प्राचीर से भारतवर्ष की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया जिसे वि.वि. के कुलाधिपति माननीय बी.पी.सोनी जी ने फहराया। 74वे स्वतंत्रता दिवस की सभी जनों को शुभकामनाऐं देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सदियों इंतजार हुआ था जिसमें भारतवर्ष के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी तब जाकर आज हम स्वतंत्रता की खुली हवा में साॅस ले पा रहे हैं। हम उनके रिणी हैं जिन्होंने देश हित में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया, उन्होंने आजादी की कीमत पहचानने की बात कही और उसे अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प दिलवाया। वि.वि. केी प्राचीर से 74 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वि.वि. परिवार उपस्थित रहा जिसमें Covid-19 के कारण पैदा हुए हालातों के मद्देनजर social distancing का पालन करते हुए सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दीं।कार्य क्रम में वि.वि. के Pro chancellor अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ..आर.एस.त्रिपाठी, डाॅ.हर्षवर्धन, प्रो.आर.एन.त्रिपाठी के साथ सभी संकाय के Dean, Directors, Faculty के साथ अन्य जन उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान किया गया अैेर भारत माता की जय के नारे वि.वि. के प्रांगण में गूॅजे।