एकेएस वि.वि. में मनाया गया 73वाॅ स्वतंत्रता दिवस वि.वि.की प्राचीर से कुलाधिपति एकेएस ने फहराया तिरंगा
- Font size: Larger Smaller
- Hits: 2611
- 0 Comments
- Subscribe to this entry
- Bookmark
![]()
सतना। एकेएस वि.वि. सतना की प्राचीर से वि.वि. के कुलाधिपति श्री बी.पी.सोनी जी ने तिरंगा फहराया और भारत के 73 वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाऐं दीं। जिन्होंने स्वतंत्रता की अलख जगाकर अंततः हमें आजादी दिलाई ऐसेे महापुरुषों के जीवन और आदर्शो पर सभागार में चर्चा हुई भारत का समग्र,स्थाई चहुॅमुखी विकास,खुशहाली पर भी चचा्र हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुगूॅज की कडी में एकेएस वि.वि. के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से पूरे सभागार को देशभक्ति गीतों पर गर्व का भान कराया। सभागार को वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. पारितोष क.बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ.आर.एस.त्रिपाठी, प्रो.आर.एन.त्रिपाठी ने भी संबोधित किया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष और फिर स्वतंत्रता मिलने पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एकेएस वि.वि. परिवार उपस्थित रहा।