एकेएस वि.वि. सतना के एमबीए संकाय के तीन विद्यार्थियों शिवानी सिंह, सागर पटेल और अंकित मिश्रा का चयन वर्चुअल Campus के माध्यम से किया गया है। इनका चयन बतौर ब्रांच Sales Manager किया गया है। वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ.हर्षवर्धन, डाॅ. आर. एस. त्रिपाठी, प्रो. आर. एन. त्रिपाठी, प्रो. बी.बी.व्योहार, प्रो.जी.सी.मिश्रा, डाॅ.जी.के.प्रधान ,प्रो.रिछारिया, इंजी.आर.के.श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष कौशिक मुखजी,एम.के.पाण्डेय ने विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इनका चयन सतना रीजन के लिए ब्रांच सेल्स मैनेजर किया गया है।