एकेएस वि.वि. सतना के शिक्षा विभाग में 01 नवंबर को म.प्र. का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। तत्पश्चात मध्यप्रदेश गान का समवेत गायन किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी को प्रदेश के विकास और समृद्वि के लिए दृढ प्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन, खेलकूद और food stole सजाए गए। लजीज व्यंजनों की पूरी श्रंखला विद्यार्थियों ने सजाई जिसकी अतिथियों ने तारीफ की। विविध कार्यक्रमों के दौरान एकेएस वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ.आर.एस. त्रिपाठी, डाॅ. हर्षवर्धन, प्रो. आर.एन.त्रिपाठी, डाॅ.आर.एस.निगम, डाॅ.जी.पी.रिछारिया शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. आर.एस. मिश्रा, बी.डी.पटेल अनुरुद्व कुमार, डाॅ. कल्पना मिश्रा, रानू सोनी, नीरु सिंह, डाॅ. भगवानदीन, डाॅ.सुनील, नीता सिंह, विजय पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार और शिखा त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष ने किया।