b2ap3_thumbnail_B.P.-Soni-Chancellor.jpg

कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान में वाक युद्ध चरम सीमा पर है। पाकिस्तान के नेता परमाणु शक्ति सम्पन्न देश होने का गर्व करते हैं और कहते रहते हैं कि हम परमाणु बम का उपयोग करेंगे।ऐसा लगता है कि कोई छोटा बच्चा धमकी दे रहा है। उन्हें जापान के हिरोशिमा-नागासाकी के परमाणु हमले की जानकारी नहीं है। वैज्ञानिकों को शायद यह जानकारी नहीं थी कि उनकी इस खतरनाक खोज का दुरूपयोग किस प्रकार होगा।मैं आपको भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की विभीषिका कैसी होगी, एक कल्पनालोक में ले चलता हूँ। दुर्भाग्य से यदि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध प्रारम्भ होता है तो युद्ध का क्षेत्र कश्मीर होगा। पाकिस्तानी सेना जब हारने लगेगी तो परमाणु बम से लैश मिसाइल भारत की ओर छोड़ देगी। सतर्क भारतीय सेना पाकिस्तान से मिसाइलें उठते ही तेजी से चलकर पाकिस्तानी मिसाइल को उसी के क्षेत्र में गिरा देगी। पाकिस्तानी मिसाइल इस्लामाबाद या लाहौर के पास से दागी जायेगी जो इस्लामाबाद या लाहौर शहर से आगे बढ़ते ही भारतीय मिसाइल द्वारा गिरा दी जायेगी। परमाणु बम पाकिस्तान के किसी शहर में गिरेगा, ऐसा लगेगा जैसे प्रलय का सूर्य लाहौर या इस्लामाबाद में उतर आया। एक सांस लेने में जितना समय लगता है उतने समय में भीषण आग लग जायेगी। सब कुछ समाप्त हो जायेगा। दूसरे शहर जो 50 से 100 कि.मी. के परिधि में होंगे पूरे जीव जन्तु मानव भीषण गर्मी में जलकर मर जावेंगे। यह घटना पाकिस्तानी परमाणु बम से होगी। भारतीय सेना अपना परमाणु बम एक साथ पाकिस्तान के पूरे हिस्से में छोड़ देगी। पूरा पाकिस्तान दो चार मिनट में जल कर खत्म हो जायेगा। कोई क्षेत्र नहीं बचेगा। भारत के गाँव व शहर जो भी सीमा के पास 500 कि.मी. के क्षेत्र तक आयेंगे उनमें भी कुछ नहीं बचेगा और परमाणु विकिरण फैल जायेगा जिससे सैकड़ों वर्षों तक लोग विकलांग, घातक बीमारियों से ग्रसित रहेंगे।युद्ध कैसा था पाकिस्ताान में बताने वाला-देखने वाला कोई नहीं बचेगा। पाकिस्तान से लगे भारतीय क्षेत्र भी परमाणु बम के प्रभाव में बर्बाद होंगे। भारतीय नेता सोचेंगे 20-25 करोड़ जनता, सारे जीव जन्तु को मारकर हमने क्या पाया। क्या हम पाकिस्तान से जीत गये? सबकुछ समाप्त करके हम क्या हासिल किये? परमाणु युद्ध होने पर क्या पाकिस्तान काश्मीर पायेगा तथा भारत कहाँ कब्जा करेगा? मुर्दा हो चुके पाकिस्तान के शहरों में।दोनों देशों के पास परमाणु बम हैं, अगर बिना सोचे विचारे कदम उठाया गया तो परिणाम देखने वाला कोई नहीं बचेगा। कहावत है जोश में होश खो जाता है। भारत को पूरा पाकिस्तान मिल जायेगा। परन्तु जीव-जन्तु-मानव न मिलेंगे। पाकिस्तान को न कश्मीर मिलेगा और न अपना देश।

बी. पी. सोनी