ऐ के एस विश्विद्यालय के छात्रों ने व प्राथमिक पाठशाला लगरगवा के बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली । इस दौरान शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।रावे समन्वयक सात्विक बिसारिया ने कहा कि सभी बच्चे स्कूल जाएं यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए जो भी करना पडे सभी को मिलकर करने की जरूरत है। जिससे कि हर घर का बच्चा स्कूल जरूर जाए। रैली में बच्चे 'शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करे जतन', 'मम्मी पापा भूल न जाना स्कूल में नाम लिखवाना', 'आधी रोटी खाएंगे रोज पढ़ने जाएंगे' आदि नारे लगाते चल रहे थे। रैली ग्राम की गलियों से होते हुए गांव का भ्रमण कर स्कूल पहुंची। प्रधानाध्यापक श्रीमती सुषमा सिंह, ग्राम प्रधान राजा कुशवाहा,छात्र जयकुमार मिश्रा,उत्कर्ष सिंह सेंगर, उत्कर्ष उपाध्याय, सर्वजीत द्विवेदी,शिवम् कुमार शुक्ला,अजय जायसवाल ,साहिल गोल्हानी, यशवंत गोल्हानी, नंदू सिंह ,राजेंद्र साहू,अमित कुशवाहा,अतुल रॉडगे,राकेश पटेल,आकाश गुप्ता ,रामकृष्ण पाटिल ,राजीव मोंगरे,सागर प्रसाद रोहिणी,वीर सिंह आदि उपस्थित थे।