सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना मे बालश्रम के विरुद्व विश्व दिवस के मौके पर एक बृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया विमर्श में भाग लेते हुए एस.एस.पटेरिया, श्रम अधिकारी सतना ने कहा कि बाल श्रम नियमों का कडाई से पालन करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे बाल श्रम पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। उन्होने बाल श्रम पर प्रभावी नियमों की जानकारी भी प्रदान की। मि. हेमंत कुमार डेनियल, श्रम निरीक्षक ने विभाग की भूमिका पर जानकारी दी। श्रम निरीक्षक वेदमणि दाहिया ने समाज की सापेक्ष भूमिका पर प्रकाश डाला। एकऐस वि.वि. सतना के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, ने इस मौके पर मंच से कहा कि बालश्रमिकों के पालन-पोषण,उथ्थान और पुनर्वास हेतु उनकी परिस्थितियों को समझकर समुचित कदम उठाया जाना जरुरी है। कार्यक्रम में प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी सभी संकाय के डीन, डायरेक्टर्स एवं फैकल्टीज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभावी भूमिका डाॅ.दीपक मिश्रा ने निबाही।