सतना। विंध्य क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान एकेएस विश्वविद्यालय सतना के दो छात्रों विश्वामित्र पटेल और सचिन शुक्ला का चयन अग्रणी कोर कंपनी, आई.बी.ग्रुप में हुआ है।अग्रणी कृषि कोर कंपनी, आई.बी.ग्रुप दुग्ध क्षेत्र की नामीगिरामी कंपनी है। जिसमें एकेएस वि.वि. के छात्रों का चयन टेलीफोनिक इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है। टेलीफानिक इंटरव्यू के माध्यम से उनकी पर्सनैलिटी और ज्ञान की परख की गई। इनका मिल्क प्रोक्यूरमेंट पद पर चयन एक लाख अस्सी हजार पर एनम हुआ। स्टूडेन्टस को गोंदिया, महाराष्ट्र लेाकेशन के लिए चयनित किया गया है। दोनो छात्र एग्रीकल्चर संकाय में अध्ययनरत है। एकऐस वि.वि. सतना के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, डाॅ. आर.एन. त्रिपाठी, टेªनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के डायरेक्टर एम. के.पाण्डेय, बालेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज सिंह एवं सभी संकाय के डीन, डायरेक्टर्स एवं फैकल्टीज ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।