सतना। एकेएस वि.वि. सतना के सेन्ट्रल हाॅल में पर्यावरण विज्ञान विभाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘‘करेगें संग वायु, प्रदूषण से जंग‘‘ वाक्य के साथ यह सभी जनों के आकर्षण का केन्द्र रहा ओर समस्त चर्चा भी इसी के सापेक्ष हुई। उल्लेखनीय है कि इन्वायर्नमेंट वीक एक से सात जून तक मनाया जा रहा है इसी उपलक्ष्य में यह बृहद आयोजन रखा गया। राजीव मिश्रा, वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी, सतना ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का साफ सुथरा होना और प्रदूषण मुक्त होना समाज के लिए वरदान के समान है। समाज के सभी वर्गो व विद्यार्थियों को जागरुक करके प्रकृति सम्मत कार्य किए जा सकते है। राजीव शर्मा, जनरल मैनेजर, एनएमडीसी,पन्ना डायमंड माइंस ने मंच से कहा कि इस वर्ष की थीम के अनुसार वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे है जो हर स्तर पर जरुरी हैं। इस मौके पर वि.वि. के प्रांगण में वट सावित्री त्योहार के पावन पवित्र मौके पर बरगद, नीम, आवला,पीपल के बृक्ष रोपे गए और उनके संरक्षण के लिए पौधों के रोपण की समस्त प्रक्रिया और देखरेख की जानकारी प्रदान की गई और यह संकल्प भी सामूहिक रुप से लिया गया कि एग्रीकल्चर संकाय के छात्रों के माध्यम से प्रति छात्र एक पौधे का रोपण किया जाएगा और उनकी तीन वर्ष तक देखरेख भी उन्हीं के द्वारा की जाए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित रहे अतिथियों ने पर्यावरण पर अपने विचार साझा किए और प्रासार के पर्यावरण कार्यक्रम में अपने प्रबुद्व विचार रखे। कार्यक्रम में वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. पारितोष के बनिक, डाॅ. हर्षवर्धन, प्रो.आर.एन.त्रिपाठी, इंजी.आर.के.श्रीवास्तव, इंजी.डीन डाॅ. जी.के.प्रधान, डाॅ. जी.पी.रिछारिया, आर.एन.त्रिपाठी, पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र तिवारी, डाॅ.एस.एस. तोमर, आर.सी.त्रिपाठी,भूपेन्द्र सिंह,सुमन पटेल के साथ वि.वि. के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वसंुधरा नामदेव ने किया। इस मौके पर अतिथियों को पौधे देकर उनका सम्मान किया गया।