सतना। दिव्य रथ पर सवार होकर निकले मर्यादा पुरुषेात्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी पर शनिवार को एकेएस वि.वि. परिवार भी शामिल हुआ। हिन्दू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के 15वे वष्र में सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के पर्व में एकेएस वि.वि. कुलाधिपति बी.पी.सोनी के विश्व सरकार की अवधारणा , वृक्षारोपण और जलसंचय का संदेश लेकर शामिल हुआ। जिसमें वि.वि. के प्रो.चांसलर अनंत कुमार सोनी और प्रतिकुलपति प्रो.आर.एस.त्रिपाठी के साथ वि.वि. के अन्य विशिष्ट जन उपस्थित हुए।