सतना। एकेएस वि.वि. सतना के छात्रों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2019 समारोह के मतदाता जागरुकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों मे हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ. दीपक मिश्रा को कलेक्टर सतना के हाथों जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। छात्र राजकिशोर विश्वकर्मा,बी.एससी. बायोटेक्नोलाॅजी को भोपाल की राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिलने पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों पुरस्कृत किया गया। राजकिशोर ने ईवीएम मशीन का खाका खीचा था जो जजेज के प्रभावित कर गया। आयोजन वि.वि. स्तर पर 19 जनवरी को किया गया जिसमें वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, स्लोगन के लिये प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध का विषय सुगम एवं समावेशी मतदान, वाद-विवाद का विषय लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने चाहिये, चित्रकला में आदर्श मतदान केन्द्र और स्लोकन के लिये 2 विषय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं मे वाद-विवाद पक्ष में प्रतीक निगम, बी.एससी. सीएस और विपक्ष में उत्कर्श शर्मा, बी.टेक,, निबंध में श्रेया जैन, बी.एससी. सीएस और अभिषेक कुमार, बी.टेक ईई रहे, स्लोगन मे बलराम शर्मा, बी.एससी. एग्रीकल्चर और अभिषेक कुमार बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चित्रकला में सत्यदेव साहू, बी.एससी. बायोटेक्नोलाॅजी ने वि.वि. का प्रतिनिधित्व किया। वि.वि. प्रबंधन ने प्रभारी डाॅ मिश्रा ओर छात्र राजकिशोर को बधाई दी है।