सतना। एकेएस वि.वि. सतना मिनिस्ट्री आॅफ साइंस एण्ड टेक्नाॅलोजी, भारत सरकार के इंटरनेशलन साइंस फेस्ट-2018 ,मेगा साइंस टेक्नाॅलाॅजी एण्ड साइंस एक्सपो, लखनउ में सहभागिता दर्ज करा रहा है। मेगा साइंस टेक्नाॅलाॅजी एण्ड साइंस एक्सपो,लखनउ में वि.वि. द्वारा वि.वि. की समस्त मूलभूत और एकेडमिक जानकारियाॅ स्टाॅल के माध्यम से प्रदर्शित की जाऐंगी। एकेएस वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं। मार्केटिंग हेड अविनाश मिश्रा, अशोक मिश्रा और विश्वदीप पाण्डेय,वि.वि. का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत सरकार के इंटरनेशलन साइंस फेस्ट-2018 कार्यक्रम में भारतवर्ष के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कार्यक्रम की गरिमा बढाऐंगें। मेगा साइंस टेक्नाॅलाॅजी एण्ड साइंस एक्सपो, लखनउ का शुभारंभ भारत सरकार के साइंस एण्ड टेक्नाॅलोजी मिनिस्टर डाॅ.हर्षवर्धन करेगें। यह एक्सपों 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें देश के प्रतिष्ठित 250 से ज्यादा संस्थान
सहभागिता करवा रहे है।