सतना। ‘‘प्रमोट एक्सपेरीमेन्ट्स एण्ड एज्युकेशन रिसर्च’’ की विषय संरचना और प्रायोगिक विषयों को देखकर और प्रयोग करके किये गये कार्यों की कड़ी में एकेएस वि.वि. के फार्मेसी विभाग के बी.फार्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने एज्युकेशनल विजिट की। इसी कड़ी में प्राचार्य डाॅ. सूर्य प्रकाश गुप्ता, डाॅ. मधु गुप्ता, फैकल्टी प्रियंका नामदेव एवं लैब फैकल्टी नवल सिंह के मार्गदर्शन में वि.वि. के विद्यार्थियों ने वृहद विजिट कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विषय की जानकारी के साथ तकनीकी का बेहतर ज्ञान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिसिनल एण्ड एरोमैटिक प्लांट्स, इंस्टीट्यूशन, लखनऊ, सेन्ट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्यूटिकल एज्युकेशन एण्ड रिसर्च रायबरेली, लखनऊ कैम्पस, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान की विधिवत विजिट की। यहाँ प्रमुख रूप से श्रेष्ठतम,अत्याधुनिक लैबों में प्रयोग करने का सुअवसर भी मिला। सभी प्रकार की वनस्पतियों और उनकी संरचना के आधार पर वर्गीकरण, जाना,वनस्पतियों की खोजों के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्यूटिकल एज्युकेशन एण्ड रिसर्च रायबरेली में डाॅ. एस.जे.एस.फ्लोरा के मार्गदर्शन में बी.फार्मेसी विद्यार्थियों ने प्लांट्स की विधिवत जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थियों की उत्सुकताओं और विभिन्न पौधों की जानकारियाँ उन्होंने विस्तार से प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि फार्मेसी एवं अन्य संकाय की विषय की माँग के अनुरूप सभी संकाय के विद्यार्थी प्रैक्टिकल के माध्यम से विषय की समझ प्राप्त करते हैं। विजिट रिसर्च के लिए विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने में काफी लाभदायक रही। विजिट के बाद लखनऊ के विभिन्न दार्शनिक स्थलों की जानकारी एवं उनका विस्तृत विश्लेषण और ऐतिहासिक महत्व भी विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। वस्तुतः विजिट एक अच्छा अनुभव साबित हुआ जिसमें विषय की जानकारी के साथ विद्यार्थियों को लखनऊ के प्रमुख दार्शनिक स्थलों के भ्रमण का भी मौका मिला।