सतना। एकेएस वि.वि. सतना के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा एक दिवसीय फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। सबसे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया। वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने यहां बनाये गये सभी व्यंजनों की तारीफ की और स्वाद भी लिया। बी.एड विभाग के शिक्षाध्यापकों ने चीज पाकेट, स्वीट कार्न, चाऊमीन, दम आलू, सेंवई, दही वड़ा, पनीर, इडली सांभर वड़ा, सूजी का हलवा, दोसा, उत्पम के साथ मन्चूरियन और बर्गर भी लज्जत से पकाया और करीने से सजाया। कार्यक्रम के बारे में छात्राध्यापकों वैष्णवी, राजनंदनी, मनीष प्रताप, ब्रजराज, कुलदीप त्रिपाठी, शिवा, वंदना और संजना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक विशेष सीखने वाला अनुभव रहा। पाक कला का नायाब नमूना पेश करता हुआ यह कार्यक्रम अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम की संयोजिका शिखा त्रिपाठी रहीं जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। बी.एड विभागाध्यक्ष डाॅ. मिश्रा ने विद्यार्थियों के पकाये गये व्यंजनों की सराहना की।