सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना में 28 सितम्बर 2018 को भारतीय विशेष सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ पाक अधिकृत कश्मीर में किये गये विजयी सर्जिकल स्ट्राइक पर बृहद परिचर्चा का आयोजन किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक के एक वर्ष पूर्ण होने पर परिचर्चा करते हुए वि.वि. के सभी वक्ताओं ने भारत सरकार की पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और भारत की सेना द्वारा किये गये गौरवपूर्ण कार्य को याद किया। वि.वि. के कुलपति प्रो. पारितोष के बनिक ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के महत्वपूर्ण कदम से निश्चित रूप से शत्रुओं पर गहरा प्रभाव पड़ा और कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम भी लगी। वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी ने कहा कि हम भारत की सेना पर गर्व करते हैं। उन्होंने पूरी सजगता और निर्भीकता से शत्रु की सीमा के अंदर जाकर कई बंकर एवं संदिग्ध गतिविधियों को ध्वस्त किया। प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन ने सेना के पराक्रम की तारीफ की और कहा कि भारतीय सैनिकों की वजह से ही हम अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं। प्रतिकुलपति डाॅ. त्रिपाठी ने सर्जिकल स्ट्राइक के महत्वपूर्ण कदमों पर चर्चा की। इस मौके पर वि.वि. के ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, जी.सी. मिश्रा, आर.के. श्रीवास्तव, एस.एस. तोमर, जी.के. रिछारिया, डाॅ. जी.के. प्रधान, आर.एस. पाठक, नीरज वर्मा, सूर्य प्रकाश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, गौरी रिछारिया, रमा शुक्ला, अश्विनी वाऊ, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता, शीलेन्द्र उपाध्याय और सात्विक विसारिया ने चर्चा में हिस्सा लिया।
2 अक्टूबर को एकेएस वि.वि. में होगा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन