b2ap3_thumbnail_neelesh-rai.jpg

सतना। एकेएस वि.वि. के भौतिकी विभाग के पी.एच.डी. छात्र वीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, एम.एससी. के छात्र फिरदौस नवाज सिद्दीकी और अनीश तिवारी के द्वारा प्रगत पदार्थ एवं पक्रय अनुसंधान संस्थान भोपाल (सीएसआईआर प्रयोगशाला) में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस आॅन रिसेंट इनोवेशन आॅन एडवांस मटेरियल, रीम 2018, फिजिक्स आॅफ एडवांस मटेरियल के पेपर प्रजेंटेशन में भाग लिया। इस कांफ्रेंस में छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 60 में से 41 अंक प्राप्त करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर वि.वि. का नाम रोशन किया। इस कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों के वैज्ञानिकों द्वारा 200 से ज्यादा शोधपत्रों का वाचन किया गया। इन छात्रों द्वारा नैनो फाइवर आधारित इलेक्ट्रो केमिकल डिवाइसेस तैयार की जायेंगी, जो कि इकोफ्रेंडली और गुड कंडक्टर होंगी। वर्तमान में लुथियम बेस्ड एनर्जी युक्तियां बनाई जाती हैं जो वातावरण को हानि पहुंचाती हैं। वि.वि. द्वारा किये गये शोध के बाद बनाई जाने वाली डिवाइसेस आसानी से डिकम्पोस्ट हो जायेंगी। विद्यार्थियों के प्रजेंटेशन का सारा श्रेय भौतिकी विभागाध्यक्ष डाॅ. नीलेश राय को जाता है जिनके सुयोग्य मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कुशलतापूर्वक विषय पूर्ण किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. पारितोष के. बनिक और उच्चाधिकारियों ने बधाई दी।