सतना। एकेएस वि.वि. सतना के सतत् शिक्षा केन्द्र, सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी विभाग और अल्ट्राटेक सीमेन्ट, इंजीनियर की पसंद द्वारा आयोजित महिला शिल्पकार कौशल विकास नामक एक अहम कार्यक्रम कई उद्देश्यों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला शिल्पकारों को सम्बोधित करते हुए वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी ने कहा कि छोटा काम भी छोटा नहीं होता, हुनरमंद हमेशा वक्त की नजाकत को पहचानते हैं और समय की मांग के अनुसार अपने काम में तत्परता से नई चीजों को शामिल करते हैं, जो उनके काम को अधिक पैना, अधिक धारदार, अधिक प्रोफेशनल बनाता है, जिससे उन्हें कार्य के बदले मिलने वाला मुनाफा भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि महिला शिल्पकार आज छपाई, शटरिंग, वाॅल मेकिंग, टाइल्स और अन्य कार्य पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर करती हैं और वे यह कार्य इसलिये कर पाती हैं क्योंकि उनमें सीखने, समझने और कार्य को करने की ललक होती है। वि.वि. के प्रतिकुलपति प्रो. आर.एस. त्रिपाठी ने महिला शिल्पकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग को यहां देखकर खुशी के साथ साथ विकास का नजरिया भी दिख रहा है। कार्यक्रम को अदिश मोदी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, महाकौशल ने सम्बोधित करते हुए बताया कि अल्ट्राटेक सीमेन्ट, बिरला समूह का वेंचर है, अल्ट्राटेक सीमेन्ट बढ़िया गुणवत्ता का निर्माण, तकनीकी मजबूती, समय पर जरूरी चीजें करना इन सब चीजों के लिये जाना जाता है । अल्ट्राटेक 36 देशों में कार्यक्रम संचालित हैं। कार्यक्रम में विनय चैरसिया, संयोजक, क्षेत्रीय अधिकारी? तकनीकी सेवा विभाग अल्ट्राटेक, एकेएस वि.वि. के सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी के डायरेक्टर प्रो. जी.सी. मिश्रा, सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी के फैकल्टी प्रो. भट्टाचार्जी उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रधानमंत्री कौशल विकास की तर्ज पर महिला शिल्पकार कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सतना, रीवा, मैहर, रामनगर, चित्रकूट, सीधी से 75 से ज्यादा महिला शिल्पकारों ने निर्माण की गुणवत्ता पर जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात् एकेएस वि.वि. की उन्नत लैब में सही गुणवत्ता जानी। साइट विजिट के दौरान उन्होंने एकेएस वि.वि. के प्रांगण में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का इंजीनियर्स के मार्गदर्शन में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला शिल्पकारों का कार्यक्रम में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें महिला शिल्पकार कौशल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर वि.वि. के सीमेन्ट टेक्नोलाॅजी के सभी टीचर्स उपस्थित रहे।