सतना। एकेएस वि.वि. के रावे के छात्रों द्वारा कार्यक्रम समन्वयक श्री सात्विक सहाय बिसारिया के मार्गदर्शन में ग्राम सोहवला में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में किसानों द्वारा खेती में आने वाली समस्याओं को उजागर किया गया, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान बताया गया। एकेएस वि.वि. के कृषि संकाय अधिष्ठाता डाॅ. एस.एस. तोमर ने फसल उत्पादन, अखिलेश जागरे ने फसल सुरक्षा, सात्विक सहाय ने कहा कि कृषि भारत का भविष्य भी है और वर्तमान भी, कृषि भारतीय अर्थ व्यवस्था की नींव है। इसी क्रम में उन्हांेने कहा कि अगर हमें कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है तो हमें उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रयोग करना होगा। सरपंच सोहौला ने एकेएस यूनिवर्सिटी व कार्यक्रम समन्वयक सात्विक सहाय को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह की संगोष्ठियां आयोजित करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम समन्यवयक सात्विक ने कहा कि आप सभ्ज्ञी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अन्नदाताओं का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में लगभग 50 अन्नदाताओं व एकेएसयू के रावे के छात्रों ने हिस्सा लिया।