b2ap3_thumbnail_rawe-16.jpg

सतना। ऐ के एस विश्वविद्यालय के रावे के छात्रों द्वारा कार्यक्रम समन्वयक श्री सात्विक बिसरिया के संरक्षण में ग्राम भाद में किसान संगोष्टी का आयोजन किया ।संगोष्टी में किसानों द्वारा खेती में आने वाली समस्याओं को उजागर किया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओ का निदान बताया गया । ऐ के एस विश्वविद्यालय के कृषि संकाय अधिष्ठाता डॉ एस एस तोमर ने फसल उत्पादन , अखिलेश ने फसल सुरक्षा , खिरोमानी ने उद्यानकी व राजबीर सिंह ने नई किस्म और उन्नत तकनीक के विषय मे किसानों को व्याख्यान दिया। सात्विक बिसरिया ने उन्नत प्रौद्योगिकी की जानकारी दी। सात्विक ने कहा कि कृषि भारत का भविष्य भी है और वर्तमान भी कृषि भारतीय अर्थ व्यवस्था की नीव है ।इसी क्रम में उन्होने कहा कि अगर हमें कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है तो हमे उन्नत प्रोद्योगी का प्रयोग करना होगा। सरपंच महोदय ने विश्विद्यालय व कार्यक्रम समन्वयक सात्विक को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस तरह की संगोष्ठियां करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन में सात्विक ने सभी उपस्थित अन्नदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 50 अन्नदाताओं व रावे के छात्रो ने भी हिस्सा लिया जिसमे सत्यम, बलवंत ,देवकरण ,शत्रुघन ,लोकेश ,आकाश, योगेश ,संजय ,सुधांशु प्रमुख रहे।