b2ap3_thumbnail_IMG-20180403-WA00181.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20180403-WA00191-1.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20180403-WA00261.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20180403-WA00271.jpg

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के फैकल्टी डाॅ. विवेक कुमार सिंह को आईसीएफए-2018 आउटस्टैंडिंग अचीव्हमेंट अवार्ड, इंटरनेशनल कांफ्रेंस आन फूड एण्ड एग्रीकल्चर के आयोजन के दोरान प्रदान किया गया। धनबाद झारखण्ड में आयोजित यह कांफ्रेंस 29 से 31 मार्च तक आयोजित हुई। डाॅ. विवेक कुमार सिंह को यह अवार्ड कृषि के क्षेत्र में किये गये उनके योगदान के लिये दिया गया। डाॅ. विवेक ने एकेएस विश्वविद्यालय की छात्रा गायत्री साहू का रिसर्च पेपर भी यहां प्रजेंट किया। इसके लिये इन्हें बेस्ट प्रजेंटर अवार्ड भी दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के चेयरमैन डाॅ. इस्माइल ड्यूकैट, प्रो. नेब्रास्का विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका और ओहिया वि.वि. अमेरिका की अस्मिता व डाॅ. विनायक साडेकर सदस्य के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। इसी मौके पर वि.वि. के दो अन्य फैकल्टीज मि. नाग व अखिलेश जागरे को युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया गया। वि.वि.के एग्रीकल्चर संकाय के डीन,डायरेक्टर और फैकल्टीज ने तीनो फैकल्टीज को बधाई दी है।