सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के शिक्षा विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। गीत संगीत की सुर लहरियों के बीच पार्टी का जश्न था तो इसी के साथ वि.वि. की एकेडेमिक्स के दौरान बिताए गए यादगार पल याद आ रहे थे। वि.वि. के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी ने उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, प्रो. आर.एस. निगम ने भी विदा हो रहे बी.एड और डी.एड फाइनल के विद्यार्थियों को शुभाशीष दिए। राॅकिंग परफार्मेंसेस में दिव्या मिश्रा, नीलम पाण्डेय ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, ज्योति सिंह, दिव्या त्रिपाठी, डिंपल दौलतानी, निहारिका द्विवेदी ने नृत्य से मन मोहा, समूह नृत्य में संजू, संजना, बबलू और उत्तम ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन दिव्या और अपर्णा ने किया। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उत्तम, मयंक, कुलदीप, भारती, नीलम, मनीषा और शिवानी ने निभाई। समस्त कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष आर.एस. मिश्रा, शिखा द्विवेदी और नीता सिंह गहरवार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उनके बताए गए मार्गों पर चलकर भविष्य में सफलता अर्जित करने की बात की।