b2ap3_thumbnail_red-1.jpg

सतना।एकऐस विश्वविद्यालय सतना के सभागार में भारत की आजादी और स्वराज आंदोलन की नेता और भारत कोकिला स्व.सरोजिनी नायडू की याद में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। महिलाओं के साथ छेड़खानी, हिंसा का विरोध करने एवं महिलाएं और लड़कियां स्वयं की रक्षा कैसे करें इस विषय पर रेड ब्रिगेड लखनऊ की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेड ब्रिगेड की प्रमुख उषा विश्वकर्मा रहीं। उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाली भारत की एकमात्र संस्था रेड ब्रिगेड टीम द्वारा 13 फरवरी सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को उनके जन्म स्थान हैदराबाद से यात्रा का संचालन किया जा रहा है। कई प्रदेशों और जिलों के बाद सतना प्रवास के दौरान इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस यात्रा का समापन 2 मार्च सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर लखनऊ में किया जाएगा। कार्यशाला मे अरुण त्यागी, अध्यक्ष ग्राम सुधार समिति, रमेश द्विवेदी, ददोली पाण्डेय, वि.वि. के प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन के साथ इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, सभी विभागों के प्रमुख और फैकल्टी मेम्बर्स के साथ साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। आभार डाॅ. आर.एन. त्रिपाठी द्वारा और कार्यक्रम का संचालन मंजू चटर्जी द्वारा किया गया।