b2ap3_thumbnail_IMG-20180209-WA0001.jpgb2ap3_thumbnail_mba.jpg                                                                                                                सतना।  एकेएस वि.वि. के एमबीए फोर्थ सेमेस्टर के 53 विद्यार्थियों ने जवाहर नगर के अग्रवाल पैकर्स की इण्डस्ट्रियल विजिट की। विजिट के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन इंजी. प्रकाश कुमार सेन और डाॅ. प्रदीप चैरसिया ने किया। फैक्ट्री के संचालक शरद अग्रवाल ने स्माल स्केल इण्डस्ट्री शुरू करने की सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल पैकर्स मिठाई के डिब्बे, पेपर के बैग और डिस्पोजल प्लेट्स बनाता है और शहर के सभी प्रतिष्ठानों में सप्लाई करता है। विद्यार्थियों को मेकिंग आफ आल आइटम्स के साथ साथ डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के बारे में समस्त जानकारियां दी गईं। ट्रेनिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों को एन्टप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट और सप्लाई चेन के बारे में समस्त जानकारियां देना था। गौरतलब है कि एकेएस वि.वि. के समस्त संकाय के विद्यार्थियों को इण्डस्ट्रियल विजिट और ट्रेनिंग के माध्यम से विषय के बारे में पारंगत किया जाता है। यह विजिट उसी की एक कड़ी थी। मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डाॅ. कौशिक मुखर्जी ने विद्यार्थियों को विजिट्स के दौरान अधिकतम जानकारी हासिल करने और व्यवहारिक जीवन में उनका सही इस्तेमाल करने की सलाह दी।