b2ap3_thumbnail_IMG_20180127_134317_01-1_20180201-091029_1.jpg                                                                                                                                      सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चैथे सेमेस्टर के 25 विद्यार्थियों ने संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट उमरिया की इण्डस्ट्रियल विजिट की। विभाग की विभागाध्यक्ष इंजी. रमा शुक्ला, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव के दिशा निर्देशों के तहत छात्रों के समूह ने 500 मेगावाॅट बिजली उत्पादन करने वाले पावर प्लांट की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट,उमरिया में कार्यरत इंजी. सुशील खरे और एस.के. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्लांट की विजिट के दौरान कार्यप्रणाली और नवीनतम मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान थर्मल पावर प्लांट में मशीनों की कार्यप्रणाली, आधुनिक मशीनों की जानकारी और कार्य के बारे में भी चर्चा हुई। इले.इंजी. के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी के.के. त्रिपाठी, मधु सोनी, राकेश गुप्ता और वीरेन्द्र पटेल ने किया।