सतना। एकेएस विश्वविद्यालय,सतना के बी.टेक फूड टेक्नोलाॅजी संकाय की छात्रा शिवम सिंह परिहार का चयन फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड अथाॅरिटी आॅफ इंडिया द्वारा इंटर्नशिप के लिये चयन किया गया है। इंटर्नशिप फरवरी से अप्रैल तक दो माह रहेगा। फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड अथाॅरिटी आॅफ इंडिया द्वारा स्ट्राइपेन्ड के तौर पर छात्रा को 10000 रुपये प्रति माह भी मिलेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए फूड टेक्नोलाॅजी के विभागाध्यक्ष इंजी. राजेश मिश्रा ने बताया कि इंटर्नशिप के बाद कंपनी द्वारा छात्रा का चयन भी किया जा सकता है। बी.टेक फूड टेक्नोलाॅजी 8वें सेमेस्टर में अध्ययनरत शिवम ने अपने चयन पर वि.वि. के प्रति आभार व्यक्त किया है। फूड टेक्नोलाॅजी के डायरेक्टर डाॅ.सी.के. टेकचंदानी ने छात्रा के इंटर्नशिप में चयन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है।उल्लेखनीय है कि शिवम से पूर्व भी विभिन्न संकाय के छज्ञत्र-छज्ञत्राओं का चयन इंटर्नशिप और बडी कंपनीज में जाॅब के लिए किया गया है।