b2ap3_thumbnail_IMG-20171106-WA0000.jpgb2ap3_thumbnail_IMG-20171106-WA0001.jpg                                                                                                        सतना। एकऐस वि.वि. सतना के सीमेंट टेक्नालाॅजी ,बी टेक थर्ड, फिफ्थ, फोर्थ और सेवेन्थ सेमेस्टर के 30 छात्रों ने एकेएस वि.वि. सतना के सीमेंट टेक्नालाॅजी विभाग के प्रो. के.एन. भट्टाचार्य के विशाल अनुभवों के साथ रिलायंस सीमेंट प्लांट मैहर के हाई कैपेसिटी प्लांट की ली जानकारी रिलायंस सीमेंट प्लांट की विजिट के दौरान माडर्न सीमेंट प्लांट, हाई कैपेसिटी प्लांट जो पूरी तरह से आटोमैटिक सपोर्ट सिस्टम पर कार्य करता है के साथ एनर्जी एफीसिएन्सी, पाल्यूशन कंट्रोल इक्यूपमेंट्स जिनमें बैग हाउसेस, इलेक्ट्रो स्टेटिक प्रिसीपिटेन्ट्स की जानकारी विद्यार्थियों को सीमेंट प्लांट में कार्यरत मैकेनिकल विभाग के इंजीनियर जतिन और प्रोडक्शन विभाग के इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने प्रदान की। वि.वि. के सीमेंट टेक्नालाॅजी विभाग के डायरेक्टर डाॅ. जी.सी. मिश्रा को छात्रों ने धन्यवाद दिया है जिनके सुयोग्य मार्गदर्शन में सीमेंट टेक्नालाॅजी के विद्यार्थी विभिन्न प्लांट्स में जाकर एकेडेमिक कार्य को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के माध्यम से समझ पाते हैं। गौरतलब है कि प्रो. के.एन. भट्टाचार्य ने लाफार्ज कैनेडा, अफ्रीका ओमान जैसे देशों में कई वर्षों तक सीमेंट क्षेत्र में विराट अनुभव हासिल किया है। उनके साथ इंजी. राहुल ओमर ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।