b2ap3_thumbnail_beti-1.jpgb2ap3_thumbnail_beti-bachao.jpg

सतना। दिनांक 9 अक्टबूर 2017 से 14 अक्टूबर 2017 तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का आयोजन एकेएस विश्वविद्यालय सतना में जिला महिला सशक्तीकरण मंत्रालय के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2017 को स्थानीय टाउन हाॅल में किया गया जिसमें एकेएस विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दी। इसके पूर्व 11 अक्टूबर को शेरगंज ग्राम में वि.वि. कं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसका संचालन फैकल्टी रेनी निगम, डाॅ0 सूर्य प्रकाश गुप्ता, अखिलेश ए. बाउ एवं डाॅ0 दीपक मिश्रा ने किया। 12 अक्टूबर को समीचीन विषयों पर वाद-विवाद, परिचर्चा, निबंध, पोस्टर, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एकेएस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रशंसित कार्य किया। उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को समापन अवसर पर एकेएस विश्वविद्यालय की टीम को जिला स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया। वि.वि. प्रबंधन ने विजेता बनने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।