b2ap3_thumbnail_msw.jpg                                                                                                                                                          सतना।एकेएस विश्वविद्यालय सतना के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा महिला सशक्तीकरण कार्यालय की विजिट की गई। महिला सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बांगरे ने यहां कि शासकीय योजनाओं विविध पहलुओं के साथ कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की बेहतर एवं जानकारी पूर्ण व्याख्या की। कार्यालय में उपस्थित अन्य अधिकारियों शशि बाला, अमतर््य सेन, स्नेहलता ने वर्तमान एवं पूर्व की योजनाओं का विस्तार से विवरण दिया। समाज कार्य के छात्र-छात्राओं को लाडो अभियान, लाडली लक्ष्मी योजना, स्वागतम लाडली लक्ष्मी योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अगली कड़ी में अतिरिक्त अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि वन स्टाप सेंटर अनाथ बेसहारा महिलाओं को परेशानियों से उबरने में मदद करता है। परिवार की तरह उन्हें यहां रखा जाता है। खुशनुमा एवं पारिवारिक माहौल में एक छत के नीचे सभी महिलाओं को जो यहां आती हैं उनको प्रश्रय एवं मूलभूत सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कड़ी में शशि बाला ने बताया कि महिला सशक्तीकरण शासन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं उन्हें सुशिक्षित एवं प्रशिक्षित किया जाता है जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और सबल नारी के रूप में समाज में अपना स्थान बना सकें।