b2ap3_thumbnail_ind1.JPGb2ap3_thumbnail_ind2.JPGb2ap3_thumbnail_ind4.JPGb2ap3_thumbnail_ind5.JPGb2ap3_thumbnail_ind6.jpg                                                                                            सतना,। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के सभागार में कई संकाय के छात्र-छात्राओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम भव्य स्तर पर आयोजित किया गया। सुबह 9.00 से 10.00 बजे तक इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर, कामर्स मैनेजमेंट और एम.एस.डब्ल्यू., 11.00 से 12.00 बजे तक एग्रीकल्चर, बायोटेक, बी.एस.सी. सभी संकाय, एवं 1.30 से 2.30 तक बी.एड. और डी.एड. विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को एकेएस विश्वविद्यालय के नियमों, व अनुशासन से अवगत कराया गया।   विश्वविद्यालय के छात्रों को संबंधित फैकल्टीज से परिचित कराने के साथ-साथ  लिये, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न हेल्पडेस्क से भी परिचय कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुये मंच से अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि कैसे लक्ष्य निर्धारित करके पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। इसके पूर्व वीडियो-क्लिपिंग के माध्यम से छात्रों को प्रेरणास्पद बाते बताई गयी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने देश मे उच्च शिक्षा एवं नवनिर्माण मे शिक्षा की आवश्यकता प्रतिपादित की एवं छात्रों को वि.वि. द्वारा इस दिशा मे उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। चेयरमैन इंजी. अनंत कुमार सोनी ने अपने उद्बोधनो में छात्रों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के तरीके बताए।  विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन ने छात्रो को जीवन में शिक्षा के महत्व से परिचित करायां। प्रतिकुलपति डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी ने कहा कि एकेएस विश्वविद्यालय में शिक्षा का ऐसा गुरूकुल है जहां छात्रों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है। इस मौके पर सभी संकाय के डीन, डायरेक्टर्स डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, डाॅ. जी.के. प्रधान, प्रो.जी.सी. मिश्रा, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, डाॅ. सी.के. टेकचंदानी, डाॅ. त्रिभुवन सिंह, डाॅ. आर.एस.मिश्रा, डाॅ. नीरज वर्मा, डाॅ. पंकज श्रीवास्तव,डाॅ. कमलेश चैरे, डाॅ. असलम सईद, डाॅ. महेन्द्र तिवारी, डाॅ. दिनेश मिश्रा, डाॅ. कौशिक मुखर्जी, डाॅ. अखिलेश वाउ, डाॅ. एस.पी. गुप्ता, इंजी. रमा शुक्ला, इंजी. शिवानी गर्ग, इंजी. अजीत सराठे के साथ विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ नवप्रवेशित विद्यार्थी हजारो की संख्या में उपस्थित रहे।